नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ में निवेश कर कमाई करना चाहते हैं, तो आज निवेश का अंतिम मौका है। 29 सितंबर को निवेश के लिए खुले 3 आईपीओ आज बंद हो रहे हैं। इन आईपीओ में आज शाम तक ही निवेश किया जा सकता है। इन आईपीओ के नाम हैं यूटीआई एएमसी, रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड। आइये जातने हैं इन आईपीओ के बारे में।
यूटीआई एएमसी
यूटीआई एएमसी का आईपीओ बुधवार तक 79 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था। हालांकि यह पहले दिन 27 फीसदी ही सब्सक्रिप्शन हुआ था। कंपनी ने इश्यू के लिए 552 रुपये से 554 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस इश्यू के माध्यम से 3,89,87,081 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेच रही है। अगर कोई इस आईपीओ में निवेश करना चाहता है तो उसे न्यूनतम 27 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के आईपीओ को निवेशकों ने अभी तक हाथोहाथ लिया है। बुधवार तक यह आईपीओ 7.52 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका था। यह आईपीओ मंगलवार को खुलने के साथ ही ही करीब 2.09 गुना सब्सक्राइब हो गया था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 135 रुपये से लेकर 145 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ के तहत 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 103 शेयरों की है।
लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
तेल एवं गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ अभी तक 3.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ खुलने के पहले ही दिन यह 1.1 गुना सब्सक्राइब हो गया था। कंपनी इस आईपीओ से 61.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 117 रुपये से लेकर 120 रुपये के बीच है। आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications