नयी दिल्ली। जीवन में किस समय कैसी परेशानी आ जाए ये कोई नहीं जानता। एक चीज जो मुसीबत के समय हमेशा आपके काम आएगी वो है पैसा। पैसे से आप अपनी और अपने परिवार की देखभाल कर सकते हैं। जितना अधिक आप आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे उतनी ही कम आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना जैसे संकट में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसी किसी अनहोनी से पहले ही तैयारी करनी चाहिए। इसके कई तरीके हैं, जिनमें इमरजेंसी फंड बनाना शामिल है। मगर इमरजेंसी फंड के लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होगा। ऐसे में एलआईसी की एक स्कीम आपके बहुत काम आ सकती है। इस स्कीम के तहत सिर्फ 1 बार पैसा देकर आप हर महीने हजारों रु की पेंशन पा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आपको ये पैसा जिंदगी भर मिलेगा। जानते हैं कि स्कीम की डिटेल।
ये है एलआईसी की स्कीम
हम एलआईसी की जिस स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम है जीवन अक्षय पॉलिसी। इसी के तहत आपको केवल एक बार पैसा देना होगा और आप जीवन भर हर महीने 4000 रु पाने के हकदार होंगे। इस स्कीम में कम से कम 1000 रु की मासिक पेंशन मिल सकती है, जिसके लिए 1 लाख रु देने होते हैं। मगर हम आपको मासिक 4000 रु प्राप्त करने का तरीका बताएंगे।
ये लोग कर सकते हैं निवेश
मालूम हो कि हर कोई एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी स्कीम में निवेश नहीं कर सकता। बल्कि आपका भारतीय होना अनिवार्य है। साथ ही आयु के लिए भी लिमिट तय की गयी है। केवल 30 से 85 वर्ष का कोई व्यक्ति ही इस पॉलिसी को ले सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि जो पेंशन आपको मिलेगी उस पर टैक्स लगेगा।
कितने ऑप्शन होते हैं उपलब्ध
इस पॉलिसी में आपको 10 विभिन्न ऑप्शन मिलते हैं। इनमें आपको ऑप्शन 'ए' यानी "एन्युटी पेबल फॉर लाइफ एट ए यूनिफॉर्म रेट" का चुनाव करना होगा। यही विकल्प चुनने पर आपको तुरंत हर महीने 4000 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
कितना देना होगा प्रीमियम
यदि आप हर महीने 4000 रु पाना चाहते हैं तो आपको ऑप्शन चुनने पर 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा। यदि कोई 55 वर्षीय व्यक्ति 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देता है तो उसे इतनी पेंशन मिलने लगेगी।
पेंशन लेने के लिए चार ऑप्शन
आपके पास पेंशन लेने के चार ऑप्शन होंगे। यदि आप वार्षिक आधार पर पेंशन लें तो आपको सालाना 57,640 रु मिलेंगे। वहीं छमाही आधार पर 28,260 रु और तिमाही आधार पर 13,980 रु दिए जाएंगे। इसी तरह मासिक आधार पर आपको 4,630 रु की रकम मिलेगी।
कब बंद हो जाएगी पेंशन आना
इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक की मृत्यु पर पेंशन आना बंद हो जाती है। जब तक पॉलिसीधारक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलना बरकरार रहती है। एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत एक खास फायदा मिलता है। जिस तारीख को आप इस पॉलिसी को लेते हैं उसके तीन महीने बाद आप जरूरत के समय लोन भी ले सकते हैं। फ्यूचर के लिहाज से ये पॉलिसी काफी अच्छी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications