नयी दिल्ली। क्या आप हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके काफी काम की है। कई ऐसे ऑप्शन हैं, जिनमें आपको एक तय समय बाद पेंशन मिलनी शुरू होती है। मगर ऐसे ऑप्शंस में अक्सर आपको लंबे समय तक हर महीने पैसा निवेश करना पड़ता है। वहीं एलआईसी, देश की सबसे बीमा कंपनी, की एक ऐसी खास स्कीम है जिसमें केवल एक बार पैसा देना होगा और आपको तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। ये एक पेंशन स्कीम है, जिसमें आपको जीवन भर हर महीने एक तय पेंशन मिलती रहती है। एलआईसी की जीवन अक्षय एन्यूटी पॉलिसी में आप एक बार पैसा देकर हर महीने पेंशन पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम की डिटेल।
कौन ले सकता है ये प्लान
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में हर कोई निवेश नहीं कर सकता। बल्कि इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। सबसे पहले बात करें आयु के नियम की तो 30 से 85 वर्षीय ही कोई इस पॉलिसी में निवेश कर सकता है। वहीं आपका भारतीय होना जरूरी है। प्लान में आपको कम से कम सालाना 12000 रु की भी पेंशन मिल सकती है।
कितनी है निवेश सीमा
ध्यान रहे कि आपको जो पेंशन मिलेगी उस पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स लगेगा। वहीं आप योजना में कम से कम 1 लाख रु का निवेश कर सकते हैं। योजना में निवेश की अधिकतम लिमिट कोई नहीं है। एक खास बात ये भी है कि पॉलिसी मिलने के तीन महीने बाद आप इस पर लोन भी ले सकते हैं।
कौन सा ऑप्शन चुनें
आप कैसे पेंशन लेना चाहते हैं, इसके लिए 4 ऑप्शन दिए जाते हैं। आप वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिकल आधार पर पेंशन ले सकते हैं। दूसरी अहम बात कि पॉलिसीधारक कों पेंशन के लिए 10 अलग-अलग ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। मगर ध्यान रहे कि हर महीने पेंशन लेने के लिए आप विकल्प 'ए' 'Annuity payable for life at a uniform rate' चुनें। ये विकल्प लेने पर आपको तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
कितना देना होगा प्रीमियम
यदि आपकी उम्र 59 साल है आपको 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा। विकल्प ए चुनने पर आपकी मासिक पेंशन शुरू हो जाएगी। आप वार्षिक आधार पर 61880 रु, छमाही आधार पर 30300 रु, तिमाही आधार पर 14980 रु और मासिक आधार पर 4957 रु की पेंशन पा सकते हैं।
कब तक मिलेगी पेंशन
जब पॉलिसीधारक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहेगी। पॉलिसीधारक की मौत हो जाने पर पेंशन मिलनी बंद हो जाती है। ध्यान रहे कि इस प्लान में पॉलिसीधारक की मौत के बाद परिवार को कोई पेंशन नहीं मिलती।
ऐसे मिलेंगे हर महीने 5 हजार रु से अधिक
यदि ऊपर बताए गए प्लान को कोई यदि 61 वर्षीय ले और 8 लाख रु का सम एश्योर्ड चुनें तो 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा। इस हिसाब से मासिक पेंशन ऑप्शन चुनने पर निवेशक को 5157 रु प्रति माह की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। एलआईसी के पास ऐसे और भी कई ऑप्शन हैं, जिनमें आप सिंगल प्रीमियम देकर हर महीने निश्चित पेंशन पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications