नयी दिल्ली। क्या आप रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं? अगर नहीं कर रहे हैं तो फटाफट शुरू कर दें। फिर चाहे आप अभी 25 साल के ही क्यों न हों। और अगर आप रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं तो मासिक पेंशन का इंतजाम जरूर करें। असल में रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन काफी मददगार साबित हो सकती है। हर महीने हाथ में पैसा आए तो खर्चे पूरा करना आसान होगा। अब बात करते हैं एलआईसी की पेंशन स्कीम की। एलआईसी कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनमें यदि आप एक बार ही पैसा जमा कर दें तो जीवन भर हर महीने पेंशन पा सकते हैं। इन्हीं में से एक स्कीम के तहत आपको एक प्रीमियम देकर तुरंत ही हर महीने 4856 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी, जो जीवन भर मिलती रहेगी।
क्या है एलआईसी का प्लान
एलआईसी की जिस स्कीम की यहां बात की जा रही है वो है जीवन अक्षय पॉलिसी। जीवन अक्षय पॉलिसी में कई ऑप्शन होते हैं। इन्हीं ऑप्शनों में से एक ऑप्शन ऐसा है, जिसमें सिंगल प्रीमियम देकर तुरंत मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। जीवन अक्षय पॉलिसी की एक खासियत ये है कि यदि आप कम पेंशन पाना चाहते हैं तो प्रीमियम भी कम ही देना होगा। आइए जानते हैं कि 4856 रु की मासिक पेंशन के लिए आपको कितना प्रीमियम देना होगा।
कम से कम कितनी पेंशन
इस योजना के तहत कम से कम निवेश 1 लाख रु है, जबकि न्यूनतम मासिक पेंशन 1 हजार रु है। जीवन अक्षय पॉलिसी में आप अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हैं। हालांकि ये पॉलिसी सिर्फ 30 से 85 साल तक की आयु वालों के लिए है। दूसरे ये पॉलिसी सिर्फ भारतीयों को ही दी जाती है।
होते हैं कुल 10 ऑप्शन
इस पॉलिसी में कुल 10 ऑप्शन होते हैं। मगर आपको उनमें से ऑप्शन ए यानी एन्युटी पेबेल फॉर लाइफ एट ए यूनिफॉर्म रेट चुनना होगा। इसी ऑप्शन को चुनने पर सिंगल प्रीमियम चुका कर आपको हर महीने निश्चित पेंशन मिलने लगेगी। आगे जानिए सिंगल प्रीमियम कितना होगा।
ये होगी सिंगल प्रीमियम राशि
आपको एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत हर महीने 4856 रु की मासिक पेंशन पाने के लिए एक बार में 9.16 लाख रु का भुगतान करना होगा। इसमें आपको सम एश्योर्ड होगा 9 लाख रु। यदि कोई 50 वर्षीय व्यक्ति 9.16 लाख रु के सिंगल प्रीमियम का भुगतान करे तो उसे 4856 रु का मासिक पेंशन मिलने लगेगी।
कई तरह से ले सकते हैं ऑप्शन
यदि आप चाहें तो वार्षिक, छमाही या तिमाही आधार पर पेंशन हासिल कर सकते हैं। आपको सालाना आधार पर 60345 रु, छमाही आधार पर 29588 रु , तिमाही आधार पर 29588 रु और मासिक आधार पर 4856 रु की पेंशन मिलेगी।
ज्यादा आयु पर ज्यादा पेंशन
इसी योजना के तहत यदि कोई 59 वर्षीय व्यक्ति 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम दे और विकल्प ए चुने तो भी मासिक पेंशन शुरू हो जाएगी। उस व्यक्ति को वार्षिक आधार पर 61880 रु, छमाही आधार पर 30300 रु, तिमाही आधार पर 14980 रु और मासिक आधार पर 4957 रु की पेंशन दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications