नयी दिल्ली। रिटायरमेंट के लिए तैयारी जितनी जल्दी शुरू की जाए उतना बेहतर है। रिटायरमेंट के बाद के लिए 2 तरह की तैयारी जरूरी है। इनमें पहला है रिटायरमेंट फंड, जो पीपीएफ या ऐसी ही किसी अन्य योजना में निवेश करके बनाया जा सकता है। इसमें आपको मैच्योरिटी पर एक बड़ा फंड मिलेगा। दूसरा तरीका है रेगुलर इनकम। इससे आपको हम महीने कुछ हजार रु मिलते रहेंगे और वो भी जिंदगी भर। कई सरकारी पेंशन स्कीम मौजूद हैं। इनमें अटल पेंशन योजना भी शामिल है। मगर इन योजनाओं में आपको सालों तक हर महीने या सालाना आधार पर निवेश करना होगा। वहीं एलआईसी एक ऐसी योजना की पेशकश करती है, जिसमें आप केवल एक प्रीमियम देकर हर महीने 9000 रु की पेंशन पा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि एलआईसी के इस खास प्लान के तहत आपको तुरंत ही मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आप इस प्लान के जरिए नये साल हर महीने 9000 रु की पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी
आप हर महीने पेंशन की पाने के लिए एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करें। जैसा कि हमने बताया आपको सिर्फ एक प्रीमियम देना होगा और तुरंत हर महीने 9000 रु पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी प्लान है। मगर इस योजना में कोई भी निवेश नहीं कर सकता है। बल्कि कंपनी ने निवेशकों के लिए कुछ नियम बनाए हैं।
कौन कर सकता है निवेश
ये स्कीम केवल भारतीयों के लिए है। कोई भारतीय ही एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश कर सकता है। कंपनी ने आयु की भी एक लिमिट रखी है। केवल 30 से 85 साल तक की आयु के लोग ही जीवन अक्षय पॉलिसी ले सकते हैं। आप इस पॉलिसी में कम से कम एक लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं पॉलिसी के तहत न्यूनतम पेंशन राशि सालाना 12 हजार रु है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ जॉइंट एन्यूटी भी ले सकते हैं।
लोन और टैक्स नियम
इस योजना से जुड़े दो अहम नियमों के बारे में जानना जरूरी है। इनमें पहला है पेंशन पर इनकम टैक्स। आपको मिलने वाली पेंशन पर इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स देना होगा। वहीं दूसरा नियम आपके फायदे का है। आपको पॉलिसी जारी होने की तारीख से तीन महीने इस पॉलिसी पर लोन मिल सकता है।
कितना देना होगा प्रीमियम
इस योजना में कई विकल्प मिलते हैं। तुरंत 9000 रु की पेंशन पाने के लिए आपको पॉलिसी का ऑप्शन ए (हर महीने पेंशन) चुनना होगा। यदि आपकी आयु 75 साल है तो आपको 916200 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा, जिसमें आपका 9 लाख रु का सम एश्योर्ड होगा। 916200 रु का एक प्रीमियम देकर आपको तुरंत मासिक 9 हजार रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
कैसे-कैसे मिलती है पेंशन
इस योजना में मासिक के अलावा आपको वार्षिक, अर्धवार्षिक और तिमाही आधार पर भी पेंशन मिल सकती है। आपको सालाना आधार पर 114975 रु, छमाही आधार पर 55,553 रु और तिमाही आधार पर 27,338 रु की पेंशन मिलेगी।
कब तक मिलती है पेंशन
जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक जब तक जीवित रहता है तब तक उसे पेंशन मिलती रहती है। पेंशन पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर रुक जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications