नयी दिल्ली। अगर आप किसी पेंशन स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सरकार की एक खास योजना आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें शानदार रिटर्न और हर महीने 10000 रुपये की पेंशन मिलेगी। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) एक शानदार पेंशन योजना है जिसमें आपको 8.5 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है। मगर ध्यान रहे कि यह पॉलिसी सिर्फ 31 मार्च 2020 तक खुली है। इस योजना में निवेश से आपको 10 साल की अवधि के लिए निश्चित दर पर गारंटीड पेंशन का भुगतान किया जायेगा। यदि निवेशक की मृत्यु हो जाये तो इस स्कीम में खरीद मूल्य के रिटर्न के रूप में उसके नॉमिनी को डेथ बेनेफिट भी मिलता है। 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस योजना में निवेश कर सकते हैं, जबकि निवेश करने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं रखी गयी है। आइये इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या हैं पीएमवीवीवाई के लाभ
- 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान पेंशनर को पेंशन का भुगतान किया जायेगा। आप जो अवधि (जैसे तिमाही, छमाही) चुनेंगे उसी के अंत में आपको पेंशन मिलेगी।
- यदि 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि के दौरान पेंशनर की मृत्यु हो जाये तो खरीद मूल्य लाभार्थी को रिफंड कर दिया जाएगा।
- मैच्योरिटी पर जीवित पेंशनभोगी को 10 साल के अंत में अंतिम पेंशन किस्त के साथ खरीद मूल्य भी दिया जायेगा।
- अपने या जीवनसाथी के इलाज जैसी विशेष परिस्थितियों में पॉलिसी अवधि के दौरान समय से पहले बाहर भी स्कीम से बाहर निकलने की अनुमति होती है। ऐसे मामलों में आपको "खरीद मूल्य" का 98 प्रतिशत दिया जायेगा।
- पॉलिसी के 3 साल पूरे होने पर पेंशनर पॉलिसी के "खरीद मूल्य" के 75 प्रतिशत तक लोन भी ले सकता है। लोन के ब्याज की वसूली पेंशन के भुगतान से की जाएगी।
क्या है योग्यता
स्कीम में निवेश के लिए न्यूनतम आयु 60 वर्ष है। आयु की कोई अधिकतम सीमा नहीं तय की गयी है।
पॉलिसी अवधि
प्रधानमंत्री वया वंदना योजना की अवधि 10 वर्ष है।
न्यूनतम पेंशन
- 1,000 रुपये प्रति माह
- 3,000 रुपये प्रति तिमाही
- 6,000 रुपये छमाही
- 12,000 रुपये प्रति वर्ष
अधिकतम पेंशन
- 10,000 रुपये प्रति माह
- 30,000 रुपये प्रति तिमाही
- 60,000 रुपये प्रति छमाही
- 1.2 लाख रुपये प्रति वर्ष
पेंशन दरें
एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार, पेंशन भुगतान की विभिन्न अवधियों के लिए प्रति 1,000 रुपये पर पेंशन दरें इस तरह होंगी (यानी प्रति 1000 रुपये पर आपको किस अवधि में भुगतान पर कितना रिटर्न मिलेगा) :
- वार्षिक : 83.00 रुपये सालाना
- अर्धवार्षिक : 81.30 रुपये सालाना
- त्रैमासिक : 80.50 रुपये सालाना
- प्रति माह : 80.00 रुपये सालाना
प्रधानमंत्री वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
भारत की सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी इस योजना की एकमात्र ऑपरेटर है। कोई भी व्यक्ति पैन, एड्रेस प्रूफ (आधार या पासपोर्ट) और बैंक की पासबुक / चेकबुक के पहले पन्ने की प्रतियों के साथ पीएम वया वंदना योजना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। बैंक खाते के लिए उस अकाउंट की जानकारी दें जिसमें आप पेंशन चाहते हैं।
टैक्स
अन्य लोकप्रिय सरकारी योजनाओं की तरह इस योजना में टैक्स लाभ नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें - LIC : एलआईसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करें, यहां जानें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications