नई दिल्ली, 18 अगस्त। रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट लाइफ के लिए बेहतर होगा कि आप अपना इंतजाम खुद करें और किसी के भरोसे न रहें। जो लोग जॉब करते हैं उनमें लगभग सभी को ईपीएफओ की स्कीम का फायदा मिलता है। उनका पैसा जुड़ता रहता है। मगर जिन लोगों की जॉब न हो उनका क्या। या जो लोग ईपीएफ के अलावा कुछ और इंतजाम नहीं करते क्या वे सिर्फ पीएफ की रकम से बुढ़ापा काट सकते हैं। इसलिए इन दोनों ही तरह के लोगों को अलग से प्लानिंग, निवेश और बचत करनी चाहिए। अगर आप किसी अच्छी स्कीम के माध्यम से रेगुलर मासिक पेंशन का इंतजाम करना चाहते हैं तो एलआईसी की एक योजना आपके काफी काम आ सकती है। जानिए इस स्कीम की डिटेल।
ये है एलआईसी की स्कीम
हम यहां बात करने जा रहे हैं एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी की। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप एक बार पैसा देकर हर महीने पेंशन पा सकते हैं। दूसरी अहम बात यह है कि आपको ये पेंशन तुरंत मिलनी शुरू हो जाएगी। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी की यह स्कीम हर किसी के लिए फिट बैठती है, क्योंकि पेंशन जीवन भर चालू रहेगी।
कितना करना होगा निवेश
आपको बता दें कि एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी स्कीम में यदि आप तुरंत पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको एक साथ 10.18 लाख रु का निवेश करना होगा। इतना निवेश करने के बाद आपको हर महीने 4946 रु या सालाना 61250 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। आप चाहें तो तिमाही आधार पर 14925 रु या छमाही आधार पर 30125 रु की पेंशन ले सकते हैं।
जानिए स्कीम का गुणा-गणित
अगर आपका इरादा इस स्कीम में निवेश का है तो पहले गुणा-गणित समझ लीजिए। मान लीजिए कि कोई 40 वर्षीय व्यक्ति इस स्कीम में एक साथ 10.18 लाख रु का निवेश करता है तो उसे 10 लाख रु का सम एश्योर्ड मिलेगा। स्कीम के 10 ऑप्शनों में से उसे हर महीने पेंशन वाला ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद उसे तुरंत ही अपने अकाउंट में पेंशन मिलने लगेगी।
स्कीम की शर्तें जानिए
इस स्कीम में कोई भी भारतीय, जिसकी आयु 30 से 85 साल तक हो, निवेश कर सकता है। आप चाहें तो वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन ले सकते हैं। साथ ही पॉलिसी की तारीख से 3 महीने बाद आपको लोन की भी सुविधा मिलेगी। अच्छी बात यह है कि किसी परिवार के दो सदस्य इसमें ज्वाइंट एन्युटी भी ले सकते हैं। कम से कम पेंशन सालाना 12 हजार रुपये है। इसके लिए न्यूनतम एक लाख रुपये का निवेश करना होगा और वो भी एक बार में। अधिकतम आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं।
कब तक मिलेगा पेंशन का पैसा
इस योजना के तहत जब तक पॉलिसीधारक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर पेंशन मिलना बंद हो जाती है। आपको जो पेंशन मिलेगी, उस पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications