
Opportunity to invest in Mankind Pharma's IPO: मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ कल से खुलने जा रहा है। अगर आप निवेश करके कमाई के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर मुख्य बातें जरूर जान लें। निवेश से पहले इन बातों को जानना काफी जरूरी है। चालू वित्त वर्ष में यह पहला बड़ा आईपीओ है।
पहली जरूरी जानकारी है कि मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल को खुलेगा और इसमें 27 अप्रैल, 2023 तक निवेश किया जा सकेगा। वहीं 24 अप्रैल को कंपनी अपनी एंकर बुक, क्यूआईबी हिस्से का एक हिस्सा निवेश के लिए खोलेगी।
जहां तक मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ के प्राइस बैंक की बात है तो 1,026 रुपये से लेकर 1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के न्यूनतम प्राइस मूल्य बैंड पर 4,110.03 करोड़ रुपये और उच्च प्राइस बैंड पर 4,326.35 करोड़ रुपये एकत्र करेगी।
जहां तक मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ की बात है तो इसमें प्रमोटरों और निवेशकों की तरफ से 4 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री की जा रही है।
मैनकाइंड फार्मा के इस आईपीओ में केवल निवेश ही अपने शेयर बेच रहे हैं। ऐसे में आईपीओ से मिला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा। पूरा पैसा निवेशकों के पास ही जाएगा।

मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ में जहां तक लॉट साइज की बात है तो न्यूनतम 13 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके आद 13 शेयरों के गुणांक में आवेदन स्वीकार किया जाएगा। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन साइज 13 शेयरों के एक लॉट के लिए 14,040 रुपये होगा।
मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ में संस्थागत खरीदारों के लिए 50 प्रतिशत, उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए 15 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए शेष 35 प्रतिशत शेयर को आरक्षित रखा जाएगा।
मैनकाइंड फार्मा घरेलू बिक्री के मामले में भारत की चौथी सबसे बड़ी दवा कंपनी है। इसके अलावा बिक्री की मात्रा के मामले में यह तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी होने का दावा करती है। कंपनी विभिन्न पुरानी चिकित्सीय क्षेत्रों के साथ-साथ कई उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन की एक विविध श्रेणी की दवाओं का विकास और विनिर्माण करती है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications