Market cap of top 10 companies increased by Rs 1.33 lakh crore in 1 week : मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते में ही 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। यानी निवेशकों के निवेश की वैल्यू एक हफ्ते में इतनी बढ़ी है। ऐसे में अगर किसी ने अपने शेयर बेचे होंगे तो उसका यह फायदा बैंक में आ गया होगा, और अगर अपने शेयर नहीं बेचे होंगे तो यह उनके डीमैट खाते में होंगे। इस स्थिति में उनकी बढ़ी हुई वैल्यू दिख रही होगी। अगर आपके पास इन 7 कंपनियों में से किसी के भी शेयर होंगे, तो आपको भी तगड़ फायदा हुआ होगा। आइये जानते हैं कि यह 7 कंपनियां कौन सी हैं।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

जानिए शेयर बाजार में कितनी रही तेजी
बीते हफ्ते शेयर बाजार में काफी तेजी दर्ज हुई है। अगर देखा जाए तो बीते 1 हफ्ते में सेंसेक्स 990.51 अंक (1.65 फीसदी) बढ़कर बंद हुआ है।
अब जानिए किन कंपनियों ने कराया है फायदा
मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने ही बीते हफ्ते में सबसे ज्यादा मुनाफा कराया है। बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17.53 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके बाद एसबीआई की मार्केट कैप 20,526.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इकसे बाद एचडीएफसी लिमिटेड की मार्केट कैप 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,52,396.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,38,538.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 547.01 करोड़ रुपये बढ़कर 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गई।

जानिए किन कंपनियों ने कराया है नुकसान
बीते हफ्ते में आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,518.27 करोड़ रुपये कम होकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचयूएल की मार्केट कैप 1,186.55 करोड़ रुपये कम होकर 5,92,132.24 करोड़ रुपये बची है। एयरटेल की मार्केट कैप 222.53 करोड़ रुपये कम होकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये बची है।

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 17.53 लाख करोड़ रुपये
टीसीएस 11,76,860.69 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,34,517.67 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,37,023.14 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,31,314.49 करोड़ रुपये
एचयूएल 5,92,132.24 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,29,898.82 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,54,182.23 करोड़ रुपये
एचडीएफसी लिमिटेड 4,52,396.31 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,38,538.73 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications