नई दिल्ली, मार्च 21। हर घर में और हर काम में इस्तेमाल होने वाला दूध देखते देखते पूरे देश में महंगा हो गया है। इस बार दूध के दाम बड़ी सफाई से बढ़ाए गए हैं। सभी डेयरियों ने दूध के दाम एक साथ नहीं बढ़ाए हैं। कभी किसी डेयरी ने दूध महंगा किया तो कभी किसी ने। इसके चलते करीब 1 माह के अंदर ही लगभग पूरे देश में दूध महंगा हो गया है। कहने को तो यह केवल 2 रुपये प्रति किलो ही बढ़ाया गया है, लेकिन अगर रोज 1 किलो भी खरीदते हैं, तो महीने में आपको 60 रुपये ज्यादा देने पड़ेगे। यानी इसे जोर का झटका धीरे से दिया कहा जा सकता है।
आइये जानते हैं कि किस डेयरी ने दूध का दाम कितना बढ़ाया है।
पहले जानिए देश की बड़ी डेयरियों के बढ़े हुए दाम
पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने भी 1 मार्च 2022 से गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, गोवर्धन फ्रेश की कीमत बढ़कर 48 रुपये कर दी गई है।
अब जानिए मदर डेयरी के दूध के नए दाम
मदर डेयरी ने 6 मार्च 2022 से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोत्तरी के बाद फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर, डबल टोन्ड दूध की कीमत 43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर और टोकन वाला दूध 46 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अब जानिए अमूल ने कितना महंगा किया है दूध
अमूल ने 1 मार्च 2022 से देशभर में दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई क्षेत्रों में फुल क्रीम दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं टोन्ड दूध दिल्ली-एनसीआर, मुंबई एवं कोलकाता क्षेत्रों में 50 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
सांची दूध भी हुआ महंगा
भोपाल दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमते बढ़ा दी हैं। सांची दूध की कीमत 3 रुपये से लेकर 5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाई गई है। दूध की नई दरें 21 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं। इस बढ़त के बाद अब फुल क्रीम दूध आधा लीटर का पैक 29 रुपये में, टोंड दूध (ताजा) 24 रुपये में और स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 27 रुपये में मिलेगा।
जानिए सरस डेयरी ने कितना बढ़ाया है दूध का रेट
सरस जयपुर डेयरी ने भी हाल ही में दूध और छाछ की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। सरस ने दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा किया है। दूध का रेट बीते 11 मार्च 2022 से बढ़ा दिया गया है। नए दाम के अनुसार सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 29 रुपये में और 1 लीटर का पैक 58 रुपये में मिल रहा है।
कामधेनु ने भी दूध किया महंगा
हिमाचल प्रदेश की कामधेनु ने भी दूध महंगा कर दिया है। कामधेनु ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़त की है। इस बढ़ोतरी के बाद हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों में दूध 52 रुपये प्रति लीटर और ऊपरी हिस्सों में शिमला, रामपुर, कल्लू और चंडीगढ़ में 54 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications