MP Kisan Samman Nidhi 14th installment: मध्य प्रदेश के 83 लाख किसानों के मन में फिलहाल एक सवाल है कि मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी? लेकिन जवाब अभी तक नहीं मिला है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को 19 नवंबर को जारी किया गया था।

अब इस महीने फरवरी में 22वीं किस्त आने वाली है। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण योजना पर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के किसान लंबे समय से 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। तो क्या अब फरवरी में मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त आने वाली है?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना को सितंबर 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद किसानों को सीधा फाइनेंशियल सपोर्ट देना है। CM किसान कल्याण योजना छोटे और सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले 6,000 रुपये के अलावा सालाना 6,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। यह लाभ 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
कब आएगी मुख्यमंत्री कल्याण योजना 14वीं किस्त?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त का अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस महीने आ सकती है।
कल्याण योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
- किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए (e-KYC जरूरी है)।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए जहां वे खेती करते हों।
- अयोग्य किसानों में इनकम टैक्स देने वाले, चुने हुए प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications