MRF is the country's first stock whose rate crossed Rs 1 lakh: एमआरएफ देश का पहला शेयर बन गया है, जिसका रेट 1 लाख रुपये के पार निकल गया है। एमआरएफ ने आज यह रिकॉर्ड बनाया है।
आज एमआएएफ के शेयर का रेट सुबह 1 लाख रुपये के पार निकल कर 100,439.95 रुपये तक चला गया। हालांकि बाद में यह में थोड़ा नीचे आ गया। लेकिन अभी भी यानी सुबह 11 बजे करीब यह 1 लाख रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है।

जहां तक रिटर्न की बात है तो एमआरएफ के शेयर ने 1 हफ्ते में करीब 3.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक माह में यह रिटर्न करीब 3.25 प्रतिशत रहा है। जहां तक 3 माह के रिटर्न की बात है तो इस शेयर ने 20.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एमआरएफ का शेयर इस साल 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक 12.76 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं एक साल में यह शेयर 45.61 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इस शेयर ने 3 साल में करीब 56.65 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एमआरएफ के शेयर की 99,689.90 रुपये के रेट पर मार्केट कैप करीब 42,279.91 करोड़ रुपये है। जहां तक डेट टू इक्विटी रेशियों की बात है तो यह 0.17 प्रतिशत का है।
दूसरा सबसे महंगा शेयर है हनीवेल ऑटोमेशन
जहां तक भारत में एमआरएफ के बाद सबसे महंगे शेयर की बात है तो वह हनीवेल ऑटोमेशन का शेयर है। हनीवेल ऑटोमेशन शेयर की कीमत आज 41,152 रुपये है। वहीं इसके बाद पेज इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, 3 एम इंडिया, एबोट इंडिया, नेस्ले और बॉश का नंबर आता है।
विकिपीडिया के अनुसार एमआरएफ लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। यह भारत में टायर का सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। जहां तक दुनिया में स्थान की बात है तो इसका नंबर 14वां होता है। एमआरएफ का मुख्यालय चेन्नई में है। कंपनी टायर, धागे, ट्यूब और कन्वेयर बेल्ट, पेंट और खिलौने सहित कई रबर उत्पादों का निर्माण करती है। एमआरएफ मोटर स्पोर्ट में एमआरएफ चैलेंज, चेन्नई और एमआरएफ पेस फाउंडेशन भी चलाता है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications