नई दिल्ली, दिसंबर 22। नया साल 2022 शुरू होने वाला है। मगर कोरोना का डर एक बार फिर से लौट कर आ गया है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन लोगों को टेंशन दे रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गयी है। पर देखा जाए तो इस तरह की गिरावट शॉर्ट टर्म के लिए मुसीबत या नुकसान का सबब हो सकती है, मगर लंबे समय में ये खरीदारी और निवेश का एक बढ़िया मौका होती है। पिछले साल मार्च में शेयर बाजार काफी नीचे पहुंच गया था। पर जिन निवेशकों ने भी उस समय निवेश किया होगा, वे आज मालामाल होंगे। यदि आप शेयर बाजार की उस तेजी का फायदा नहीं ले पाए तो इस समय मौका है निवेश करने का। यदि आपके पास शेयर बाजार की जानकारी नहीं है तो म्यूचअल फंड में निवेश करें। म्यूचअल फंड में आपका पैसा एक्सपर्ट निवेश करते हैं, जो पूरी रिसर्च के साथ कहीं पैसा लगाते हैं। दूसरी बात कि लार्ज कैप शेयरों की तरह लार्ज कैप फंड (ये अधिकतर पैसा लार्ज कैप फंड में ही लगाते हैं) भी सुरक्षित होते हैं। आप बिना टेंशन इनमें पैसा लगा कर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। हम यहां आपके लिए 2022 से निवेश की शुरुआत करने के लिए बेस्ट 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की डिटेल लेकर आए हैं। इन सभी फंड्स ने 2021 में भी अच्छा रिटर्न दिया है।
2022 से शुरुआत करने के लिए बेस्ट 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड और उनका 5 साल का सालाना औसतन रिटर्न
कोटक ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान : 17.1 फीसदी
इनवेस्को लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान : 17.3 फीसदी
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान : 18 फीसदी
बीएनपी परिबा लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान : 18.2 फीसदी
एक्सिस ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान : 21 फीसदी
आगे जानिए इन प्लान्स की बाकी डिटेल।
कोटक ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान
कोटक ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान को सबसे शानदार बेस्ट फंड में से एक माना जाता है। इसका 3 साल का सालाना एवरेज रिटर्न 18.7 फीसदी रहा है। इस फंड का शुरुआत से सालाना औसत रिटर्न करीब 15.1 फीसदी रहा है। वहीं बीते एक साल में भी यह करीब 26 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
इनवेस्को लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
इनवेस्को लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान लॉन्च होने के बाद से हर साल करीब 15.8 फीसदी औसत रिटर्न देता रहा है। इसका तीन साल का सालाना औसत रिटर्न 18 फीसदी और 1 साल का रिटर्न करीब 30.5 फीसदी रहा है।
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान भी एक टॉप लार्ज कैप फंड है। ये अपनी शुरुआत से हर साल करीब 17.7 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न 24.2 फीसदी और 3 साल का सालाना एवरेज रिटर्न 17 फीसदी रहा है।
बीएनपी परिबा लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
बीएनपी परिबा लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान भी एक दमदार लार्ज कैप फंड है। ये अपनी शुरुआत से हर साल करीब 15.7 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न 21 फीसदी और 3 साल का सालाना एवरेज रिटर्न 18.2 फीसदी रहा है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान
एक्सिस ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान भी एक अच्छा लार्ज कैप फंड है। ये अपनी शुरुआत से हर साल करीब 16.8 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न 19.5 फीसदी और 3 साल का सालाना एवरेज रिटर्न 19.1 फीसदी रहा है।
नोट : यहां इन फंड्स में निवेश की सलाह नहीं दी गयी है। निवेश का फैसला आपका अपना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications