नई दिल्ली, जनवरी 30। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट दो दिन बाद पेश किया जाएगा। बजट से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को काफी उम्मीदे हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को क्या मिलेगा ये उसी दिन क्लियर होगा। फिलहाल उससे पहले निवेशकों के लिए दो खास म्यूचुअल फंड स्कीमें आई हैं। मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने एक नया ईटीएफ लॉन्च किया है, जो एक इंडेक्स स्कीम वेरिएंट के साथ आता है। इसने निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स को ट्रैक करने वाले ईटीएफ के साथ-साथ एक इंडेक्स फंड भी लॉन्च किया है। दोनों योजनाओं (मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 200 मोमेंटम 30 ईटीएफ और मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स फंड) के लिए नया फंड ऑफर (एनएफओ) 21 जनवरी से खुला है।
ईटीएफ + इंडेक्स फंड कॉम्बो
इससे पहले मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने एक एफओएफ (फंड ऑफ फंड) मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 एफओएफ लॉन्च किया था, जो मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 ईटीएफ की यूनिट्स खरीदता है। जब फंड हाउस ने एसएंडपी 500 इंडेक्स आधारित प्रोडक्ट को पेश करने का फैसला किया, तो उसने मोतीलाल ओसवाल एसएंडपी 500 इंडेक्स फंड को चुना।
कब तक है निवेश का मौका
इस स्कीम का एनएफओ 4 फरवरी को बंद हो जाएगा। ये योजनाएं निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स के परफॉर्मेंस को दोहराएंगी। यानी निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स जैसा प्रदर्शन करेगा आपको उसी हिसाब से रिटर्न मिलेगा। बता दें कि निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स उन टॉप 30 कंपनियों का चयन करता है जो उच्चतम छह-महीने और 12-महीने के 'मोमेंटम' वाली हैं, जैसा कि इंडेक्स मेथडोलॉजी में परिभाषित किया गया है।
मोमेंटम ने किया है बेहतर प्रदर्शन
ऐतिहासिक आधार पर देखें तो मोमेंटम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले फैक्टरों में से एक रहा है, जो बड़े पैमाने पर एक्स्ट्रा रिटर्न जनरेट करता है। मोमेंटम के लिए कुछ सबसे मजबूत रिटर्न आम तौर पर बुल-मार्केट और एक्सपेंशनरी बिजनेस साइकल में जनरेट हुए हैं। फंड हाउस ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में रिस्क एडजस्टेड रिटर्न के आधार पर निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स ने निफ्टी 200 टीआरआई से बेहतर प्रदर्शन किया है।
कितना रहा है रिटर्न
वास्तव में इस इंडेक्स ने पिछले 15 कैलेंडर वर्षों में से 12 में निफ्टी 200 टीआरआई से बेहतर रिटर्न दिया है। निफ्टी 200 मोमेंटम 30 टीआरआई का औसत 3 साल का रिटर्न निफ्टी 200 टीआरआई के 5.90 फीसदी के मुकाबले 16.7 फीसदी रहा है। इंडेक्स को साल में दो बार रीबैलेंस किया जाता है। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की हिस्सेदारी इसमें क्रमशः 30.73 प्रतिशत, 11.55 प्रतिशत और 10.01 प्रतिशत है। इसका अंतिम रीबैलेंस 31 दिसंबर, 2021 को हुआ है।
कई फंड हाउसों ने पेश की कॉम्बो स्कीम
मिरे म्यूचुअल फंड ने हाल ही में मिरे एसेट निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ईटीएफ और मिरे एसेट निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ईटीएफ एफओएफ के लिए अपने नए फंड ऑफर को कंप्लीट किया। पिछले साल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल अल्फा लो वॉल्यूम 30 ईटीएफ एफओएफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी लो वॉल्यूम 30 ईटीएफ एफओएफ फंड स्कीमों के दो फंड लॉन्च किए, जो आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल अल्फा लो वॉल्यूम 30 ईटीएफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी लो वॉल्यूम 30 ईटीएफ की यूनिट्स में निवेश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications