नई दिल्ली, दिसंबर 16। मार्च 2020 में कई सालों निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर बाजार ने नयी ऊंचाइयों को छुआ। मगर फिर अब भारतीय इक्विटी बाजार में पिछले एक महीने में गिरावट आई है। पर कुछ लार्ज-कैप शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। यहां हम आपको उन शेयरों की जानकारी देंगे, जिन पर आम निवेशकों ने तो क्या बड़ी-बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने दांव लगाया है। बड़ी बात यह है कि इन शेयरों ने बीते 1 साल में 400 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। आइए जानते हैं सभी शेयरों के नाम।
अडानी टोटल गैस
अडानी टोटल गैस का शेयर बीते एक साल में 400 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 9 म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी हैं, जिन्होंने अडानी टोटल गैस में पैसा लगा रखा है। बता दें कि म्यूचुअल फंड्स ने इस शेयर में कुल 38 करोड़ रु का निवेश किया हुआ है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 100 ईटीएफ, आईआईएफएल क्वांट फंड और निप्पॉन इंडिया निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड के पास इस कंपनी के शेयर हैं।
अडानी ट्रांसमिशन
अडानी ट्रांसमिशन का शेयर बीते एक साल में 320 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 24 म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी हैं, जिन्होंने अडानी ट्रांसमिशन में पैसा लगा रखा है। म्यूचुअल फंड्स ने इस शेयर में कुल 263 करोड़ रु का निवेश किया हुआ है। क्वांट ईएसजी इक्विटी, एसबीआई मल्टी एसेट एलोकेशन और आईटीआई स्मॉल कैप फंड के पास इस कंपनी के शेयर हैं।
अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बीते एक साल में 280 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 56 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने अडानी एंटरप्राइजेज में निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स ने इस शेयर में कुल 1258 करोड़ रु का निवेश किया हुआ है। क्वांट एएमसी, पीजीआईएम इंडिया इक्विटी सेविंग्स, यूटीआई निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स फंड और आदित्य बिड़ला एसएल इक्विटी सेविंग्स फंड के पास इस कंपनी के शेयर हैं।
टाटा स्टील और टाटा मोटर्स
टाटा स्टील का शेयर बीते एक साल में 180 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 238 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने टाटा स्टील में निवेश कर रखा है। टाटा मोटर्स का शेयर बीते एक साल में 175 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 197 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने टाटा मोटर्स में निवेश कर रखा है।
वेदांत और लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक
वेदांत का शेयर बीते एक साल में 140 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 65 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने वेदांत में निवेश कर रखा है। लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक का शेयर बीते एक साल में 100 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 99 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक में निवेश कर रखा है।
सेल, बजाज फिनसर्व और डीएलएफ
सेल का शेयर बीते एक साल में 100 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 72 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने सेल में निवेश कर रखा है। बजाज फिनसर्व का शेयर बीते एक साल में 95 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 144 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने बजाज फिनसर्व में निवेश कर रखा है। डीएलएफ का शेयर बीते एक साल में 90 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 93 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने डीएलएफ में निवेश कर रखा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications