Nestle India Dividend Payment date: शेयर बाजार में सुस्ती है. लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा. एक्शन वाले शेयरों में FMCG सेक्टर की कंपनी नेस्ले इंडिया का शेयर भी शामिल है. सुस्त बाजार में भी शेयर BSE पर करीब सवा फीसदी की मजबूती के साथ 2600 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. FMCG कंपनी ने डिविडेंड से जुड़ा ऐलान किया है. इसकी वजह से शेयर फोकस में है.
FY25 के लिए पहला डिविडेंड
Nestle India ने बाजार को दी जानकारी में डिविडेंड को लेकर अपडेट दिया है. कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए शेयरहोल्डर्स को 2.75 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को 1 रुपए के फेसवैल्यू पर 275 फीसदी प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 16 जुलाई को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया है. अंतरिम डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट भी तय हो गया है. इसके तहत डिविडेंड का पेमेंट 6 अगस्त को होगा.

क्या होता है डिविडेंड?
डिविडेंड, कंपनी के प्रॉफिट का एक हिस्सा है, जो अपने शेयरहोल्डर्स को मॉनिटरी रिवॉर्ड के रूप में दिया जाता है. डिविडेंड के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट अहम होते हैं. एक्स-डेट का मतलब कट ऑफ दिन से है जिस दिन और उसके बाद डिविडेंड पेमेंट के लिए अपना मूल्य खो देता है. डिविडेंड के पेमेंट के लिए योग्य बनने के लिए शेयरधारकों को एक्स-डेट से पहले कंपनी की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम बतौर निवेशक जोड़ना होता है.
डिविडेंड के ऐलान से शेयर में जोश
नेस्ले इंडिया के शेयर में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही. जबकि मार्केट में सपाट कारोबार हो रहा है. FMCG स्टॉक में डिविडेंड की खबर से जोश है. शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी तक उछला. पिछले एक साल में स्टॉक करीब 14% चढ़ चुका है. BSE पर Nestle India का शेयर 52-वीक हाई 2,770.75 रुपए और 52-वीक लो 2,145.28 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है.
शेयर बाजार में छाई है सुस्ती
रेलवे स्टॉक्स के उलट भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सपाट कारोबार हो रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दायरे में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 80000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 30 अंकों की गिरावट के साथ 24,300 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की जा रही है. जबकि FMCG सेक्टर में खरीदारी हो रही है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications