नई दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) ने स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियों को बीमा के साथ आकर्षक ऑफर देने की छूट दे दी है। आईआरडीए का मानना है कि ऐसा होने से स्वास्थ्य बीमा के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और लोग तेजी से इस अपनाएंगे। इन ऑफरों में बीम कंपनियां ढेर सारे ऑफर दे सकेंगी। आइये जानते हैं कि बीमा कंपनियों को यह छूट मिलने के बाद क्या-क्या करने की छूट मिल जाएगी।
जारी हुए हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोटोकॉल
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए ) ने हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोटोकॉल जारी करते हुए स्वास्थ बीमा देने वाली कंपनियों को बताया है कि वह अब क्या क्या कर सकती हैं। हेल्थ इंश्योरेंस को बढ़ावा देने के लिए अब बीमा कंपनियां स्वास्थ्य से जुड़े लुभावने ऑफर दे सकती हैं। हालांकि यहां पर ध्यान रखने की बात है कि यह ऑफर स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियां ही जारी कर सकती हैं, सामान्य बीमा कंपनियां ऐसा नहीं कर सकती हैं।
क्या-क्या मिल सकता है इन ऑफर्स में
आईआरडीए से छूट मिलने के बाद अब स्वास्थ बीमा कंपनियां ऑफर और डिस्काउंट अपने ग्राहकों को दे सकेंगी। इसमें फ्री में हेल्थ सप्लीमेंट से लेकर योग केंद्र जाने के लिए फ्री कूपन या पास भी ऑफर किए जा सकते हैं। वहीं इसके अलावा बीमा इंश्योरेंस कंपनियां तय योग्यताएं पूरी करने वाले पॉलिसीधारकों के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट स्कीम भी चला सकती हैं। बाद में बीमाधारक इन रिवॉर्ड प्वाइंट का इस्तेमाल अपना प्रीमियम भरने में कर सकता है।
आईआरडीए की मंशा जानिए
आईआरडीए की मंशा है कि स्वास्थ बीमा को लेकर लोगों में जागरूगता बढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ बीमा लें। इसी कारण आईआरडीए ने अपने जारी सर्कुलर में कहा है कि लोगों को सस्ती स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए बीमा कंपनियां को ऐसी पॉलिसी डिजाइन करनी चाहिए, जिससे लोगों को फायदा हो और साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल भी आसानी से हो सके। आईआरडीए के अनुसार बीमा कंपनियों को लोगों के बचत को ध्यान में रखकर एकदम नई हेल्थ पॉलिसी डिजाइन करनी चाहिए। इसके तहत ये कंपनियां इंश्योरेंस कराने वाले लोगों को स्वास्थ्य सप्लीमेंट खरीदने पर छूट, किसी योग केंद्र, जिम, खेल क्लब या फिटनेस सेंटर की सदस्यता लेने पर डिस्काउंट कूपन दे सकती हैं। साथ ही कैश कराने लायक रिवॉर्ड प्वाइंट भी ऑफर किया जा सकता है।
जानिए बीमा कंपनियों को क्या रखना होगा ध्यान
आईआरडीए के दिशानिर्देशों के अनुसार, इन फीचर्स को किसी भी पॉलिसी में एडऑन विकल्प के तौर पर भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, आईआरडीए ने यह साफ कर दिया है कि इसे किसी भी बीमा उत्पाद में समाहित कर या उसके लाभ के तौर पर जोड़कर पेश नहीं किया जा सकता है। आईआरडीए ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे इन फीचर्स की जानकारी और इस पर आने वाले खर्च की जानकारी बीमा के लिए आवेदन करते समय ही लोगों साथ साथ जरूर दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications