नई दिल्ली, अक्टूबर 28। नायका का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। कई दिनों के बाद निवेश का एक बड़ा मौका आया है। नायका का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी का नाम एफएसएन ई कामर्स वेंचर है। यह कंपनी 5,352 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर बाजार में आई है। नायका आईपीओ में आज से निवेश शुरू हो गया है और इसमें 1 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1085 रुपये से लेकर 1125 रुपये का तय किया है। कंपनी अपने इस आईपीओ में 630 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं 4,197 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। नायका के आईपीओ को जोमैटो और सोना कॉमस्टार के बाद इस साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है।

जानकार नायका आईपीओ के बारे में क्या कह रहे
नायका आईपीओ में ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसकी राय पॉजिटिव है। इन ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अगर इस आईपीओ में निवेश किया जाए तो लम्बे समय में कमाई का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं जून 2021 में पिछले 12 महीनों के आधार पर इश्यू के बाद नायका का एडजस्टेड ईपीएस 2.54 रुपये है। इश्यू प्राइस के हिसाब से नायका की लिस्टिंग 443.45 पी/ई पर होगी। इस प्रकार से कंपनी की मार्केट कैप 53,204 करोड़ रुपये होगी।
नायका ने जुटाए 2400 करोड़ रुपये
नायका ने अपने आईपीओ खुलने के एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 2400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। नायका को एंकर इनवेस्टर्स की तरफ से पोर्शन रिजर्व के सापोक्ष 40 गुना ज्यादा बोलियां मिली हैं। इसमें शेयरों के लिए सबसे बड़ी बोली इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकरॉक कैपिटल ग्रुप और एसेट मैनेजर फिडिलिटी की तरफ से लगाई गई है। वहीं कनाडा के सबसे बड़े पेंशन फंड मैनेजर सीपीपीआईवी और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी सहित कई बड़े ग्लोबल इंस्टीट्यूनशल निवेशकों ने इस बोली लगाई है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications