नई दिल्ली, अक्टूबर 03। ई-कॉमर्स ब्रांड नायका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स है। ये शेयर सूचकांकों पर भी इसी नाम से लिस्टेड है। अब इसके शेयरधारकों की मौज हो गयी है। क्योंकि कंपनी के बोर्ड ने प्रत्येक शेयर के लिए शेयरधारकों को पांच बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। बोनस शेयर किसी कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को जारी किए गए फ्री शेयरों को कहा जाता है।
क्या है रिकॉर्ड तिथि
बोनस शेयर देने की घोषणा के बाद आज एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर में तेजी आई है। करीब 2 बजे यह 52.30 रु या 4.11 फीसदी की तेजी के साथ 1324.40 रु पर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को यह 1272.10 रु के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि कंपनी बोनस शेयरों के लिए 5:1 का अनुपात तय किया है। इसका अर्थ है कि हर शेयर पर फ्री 5 बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी ने 3 नवंबर को बोनस इक्विटी शेयरों के लिए पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया।
ली जाएगी शेयरधारकों की मंजूरी
नायका के बोर्ड ने कहा कि वे बोनस शेयर इश्यू के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स सौंदर्य ब्रांड नायका और फैशन रिटेलर नायका फैशन की मूल कंपनी है। इसने अप्रैल-जून तिमाही में लाभ में एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 42.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसका मुनाफा इस साल अप्रैल-जून में 5.01 करोड़ रुपये रहा। ये बेहतर टॉपलाइन (इनकम) और ऑरेश्नल परफॉर्मेंस के कारण रहा।
फाल्गुनी नायर ने की स्थापना
एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स की शुरुआत और स्थापना पूर्व निवेश बैंकर फाल्गुनी नायर ने 2012 में की थी। नायका के पास सौंदर्य, पर्सनल केयर और फैशन उत्पादों का एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो है। कंपनी के शेयर पिछले साल नवंबर में स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई में लिस्ट हुए थे।
कैसा रहा था आईपीओ
नायका का आईपीओ काफी अच्छा रहा था। इसके आईपीओ को 81.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसी के चलते कंपनी का शेयर काफी अच्छे पर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। मगर उसके बाद यह लगातार गिरा है। 12 नवंबर को लिस्ट होने के बाद ये शेयर 43.66 फीसदी और 2022 में अब तक 36.32 फीसदी गिरा है। इसके 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 25.77 फीसदी और 1 महीने का रिटर्न निगेटिव 2.73 फीसदी रहा है।
क्यों ला रही बोनस इश्यू
जानकारों के मुताबिक, कंपनी अपने स्टॉक में लिक्विडिटी बढ़ाने और निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक बनने के लिए यह बोनस इश्यू दे रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार वे अपनी कमाई से यह बोनस इश्यू नहीं दे रही है। इसके बजाय, वे इसे अपने इक्विटी रिजर्व से देगी, क्योंकि नायका एक बड़े प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में नए जमाने के टेक शेयरों में गिरावट आई है। हालाँकि नायका एक लाभदायक कंपनी है। इसके लाभ बहुत बड़े नहीं है, फिर भी निवेशकों को इसमें निवेश करने के लिए ये आकर्षक लगता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications