नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद धीरे धीरे देश में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। लेकिन अभी भी यह पूरी तरह से नहीं हटे हैं। ऐसे में एक जगह से दूसरी जगह पर जाना सबसे बड़ी दिक्कत है। सार्वजनिक परिवाहन पूरी तरह से चला नहीं है। ऐसे में उनमें भीड़ ज्यादा है, जिसके चलते लोग बैठने से बच रहे हैं। ऐसे में खुद का वाहन ज्यादातर लोग चाह रहे हैं। अगर आप भी ऐसे ही वाहन की तलाश में हैं तो यह सस्ती बाइक आपके काम की हो सकती है। विशेष ऑफर के तहत इसकी कीमत भी 40,000 रुपये से कम की पड़ेगी। आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी और लेते हैं ऑफर के बारे में भी जानकारी।
यह बाइक है बजाज सीटी100
जी हां यह बाइक है बजाज कंपनी की बजाज सीटी100। यह बाइक इस वक्त ऑफर के तहत खरीदी जाए तो आप काफी सस्ते में ले सकते हैं। एक तो यह बाइक वैसे ही काफी सस्ती है और ऊपर से इस पर ऑफर चल रहा है, जिससे यह और सस्ती हो गई है।
पहले जानें इस बाइक की खूबियां
बजाज सीटी100 बाइक अपने सिगमेंट में काफी मजबूत बाइक मानी जाती है। जहां तक पॉवर और स्पेशिफिकेशन की बात है तो बजाज सीटी100 में 102सीस का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7500 आरएमपी पर 7.7 एचपी की पॉवर और 5500 आरएमपी पर 8.24 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की जहां तक बात है तो इसमें 4 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स लगाया गया है।
जानिए फ्यूल टैंक के बारे में
बजाज सीटी100 में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक की लंबाई 1945 एमएम और चौड़ाई 752 एमएम है। जहां तक ऊंचाई की बात है तो यह 1072 एमएम है और इसमें व्हीबबेस 1235 एमएम का है। इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम की है। बजाज सीटी100 का वजन 111.5 किलोग्राम है। इस बाइक में फ्रंट में हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक, 125 एमएम ट्रैवल सस्पेंशन और पीछे में एनएनएस 100 एमएम ट्रैवल व्हील सस्पेंशन लगाया गया है।
अब जनते हैं बजाज सीटी100 की कीमत और ऑफर
जहां तक बजाज सीटी100 पर ऑफर की बात है तो इस वक्त आकर्षक ऑफर चल रहा है। अगर यह बाइक पेटीएम के माध्यम से खरीदी जाती है तो इसकी खरीद पर 4,500 रुपये तक के आकर्षक कैशबैक बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। जहां तक बजाज सीटी100 की कीमत की बात है तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 44,122 रुपये है। ऐसे में अगर आप ऑफर का फायदा उठाते हैं तो यह आपको 40,000 रुपये से भी कम में मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications