नई दिल्ली, अप्रैल 18। अगर आप नौकरी करते हैं और अलग से कुछ इनकम हासिल करना चाहते हैं तो निवेश करें। ये जरूरी नहीं कि आप एक साथ बहुत मोटी रकम कहीं निवेश करें। बल्कि आप हर महीने छोटी-छोटी रकम भी निवेश कर सकते हैं। इससे होगा ये कि आपकी छोटी रकम लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार कर देगी और आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। निवेश करने के बहुत सारे ऑप्शन हैं। अगर आप पैसा सुरक्षित रख कर गारंटीड फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा। आप पीपीएफ में बच्चों के लिए भी निवेश कर सकते हैं। यदि आप अपने बच्चे (बेटी या बेटा) के नाम से पीपीएफ में निवेश शुरू करें तो उसके व्यस्क होने तक वो लखपति बन जाएगा। ये पैसा उसकी शादी या पढ़ाई में काम आ सकता है।
जानिए पीपीएफ अकाउंट की डिटेल
आप अपने बच्चे के नाम से पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं। आपको पीपीएफ का फॉर्म भरते समय ही बताना होगा कि ये खाता बच्चे के लिए खोला जा रहा है। जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स बच्चे का पीपीएफ खाता खोलने के लिए चाहिए उनमें आपके केवाईसी डॉक्यूमेंट्स और फोटो सहित बच्चे के प्रूफ शामिल हैं। पीपीएफ अकाउंट सिर्फ 500 रु में खोला जा सकता है। एक बच्चे के नाम पर एक ही पीपीएफ अकाउंट हो सकता है।
बच्चे को हैंडओवर किया जाएगा खाता
बता दें कि पीपीएफ खाता खुलवाने के कोई आयु लिमिट नहीं रखी गयी है। अगर आप बच्चे का खाता खुलवाते हैं तो उसके 18 साल का होने तक आप उसका पीपीएफ अकाउंट संभालेंगे। एक बार बच्चा 18 साल का हो जाए तो पीपीएफ खाता उसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। फिर वही अपना पीपीएफ खाता खुद संभालेगा।
कैसे बनेगा बच्चा लखपति
पीपीएफ में इस समय ब्याज दर 7.1 फीसदी है। वहीं इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। अगर आप हर महीने 1000 रु का निवेश करें तो 15 साल में कुल 1.80 लाख का निवेश करेंगे। जबकि आपको इस पैसे पर कुल 1.45 लाख रु का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर 3.25 लाख रु मिलेंगे। यहां पूरी निवेश अवधि के लिए ब्याज दर 7.1 फीसदी ही मानी गयी है। अगर ब्याज दर बढ़ी तो मैच्योरिटी राशि भी बढ़ सकती है।
पीपीएफ पर टैक्स छूट
आप अपने या किसी नाबालिग की तरफ से भी पीपीएफ खाता खोल सकते हैं। पीपीएफ एक 15 वर्षीय निवेश योजना है जिसके तहत आपको जमा राशि, ब्याज और मैच्योरिटी राशि पर टैक्स छूट मिलती है। वैसे तो पीपीएफ में 15 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि होती है, पर आप इसे 20, 25 और 30 वर्ष साल के लिए बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको हर 5 साल में (15 साल बाद) एक फॉर्म जमा कराना होता है।
पीपीएफ में अधिकतम निवेश
पीपीएफ खाते में हर साल न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा किए जा सकते हैं। ये पैसा 12 लेनदेन में जमा किया जा सकता है। ध्यान रहे कि यदि आप प्रति वर्ष अपने पीपीएफ खाते में रु .1.5 लाख से अधिक जमा करते हैं तो अतिरिक्त राशि न तो कोई ब्याज मिलेगा और न ही आयकर अधिनियम के तहत छूट।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications