नयी दिल्ली। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) स्कीम की शुरुआत छोटी बचत जमा करने के लिए शुरू की गई थी ताकि देश की बड़ी आबादी अपने रिटायरमेंट के लिए बचत कर सके और अपने पैसे पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सके। इस योजना पर न सिर्फ शानदार रिटर्न मिलता है, बल्कि यह आपको इनकम टैक्स पर छूट भी दिलवाती है। पीपीएफ में साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आप अपने पीपीएफ खाते में किसी भी साल में इससे ज्यादा पैसे न जमा करें, क्योंकि इस पर आपको न तो ब्याज मिलेगा और न ही आपको आयकर अधिनियम के तहत छूट ही मिलेगी। पीपीएफ खाते में हर साल न्यूनतम 500 रुपये का निवेश करना जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि एसबीआई भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देता है। आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। आपको रिटर्न और टैक्स बचत के साथ-साथ और भी कई फाएदे मिलेंगे।
ऐसे खुलवाएं एसबीआई पीपीएफ अकाउंट
इस योजना में ऊंची ब्याज दर मिलती है। मौजूदा समय में पीपीएफ खाताधारकों को 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है, जो किसी बचत खाते या कई एफडी विकल्पों से अधिक है। स्कीम के तहत निवेशकों जरूरत के समय पैसे निकालने और लोन की भी सुविधा मिलती है। एसबीआई पीपीएफ योजना पर अच्छी ब्याज दर पेश करता है। एसबीआई की भारत में 15,000 से अधिक शाखाएँ हैं, इसलिए इसकी किसी शाखा में पीपीएफ खाता खुलवाना फायदेमंद है। आप एसबीआई में पीपीएफ खाता ऑनलाइन भी खुलवा सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- फॉर्म ए या पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नो योर कस्टमर (केवाईसी) मानदंडों के अनुसार व्यक्ति का कोई भी पता प्रमाण
- नोमिनेशन फार्म
- स्थायी खाता संख्या (पैन) की कॉपी जमा करनी होगी
क्या मिलेंगे पीपीएफ खाते पर फायदे
- आप एक बार या अधिकतम 12 किस्तों में अपने पीपीएफ खाते में पैसे जमा कर सकते हैं
- आपको पीपीएफ खाते पर लोन मिल जाएगा। मगर ये खाता कितना पुराना है और आपका बैलेंस कितना है इस पर निर्भर करता है।
- आप अपने पीपीएफ खाते के लिए एक या ज्यादा नॉमिनी के नाम दे सकते हैं
- योजना की मैच्योरिटी अवधि 15 साल है, मगर आप इसे बढ़ा सकते हैं
- पीपीएफ खाते को किसी अन्य डाकघर, बैंक या शाखा में ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता।
हो जाएंगे मालामाल
अगर आप पीपीएफ में निवेश के जरिये मालामाल होना चाहते हैं तो आपको इस योजना में हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करना होगा। हर महीने इस राशि से आपकी साल की निवेश राशि हो जायेगी 1.5 लाख रुपये। इस तरह 15 सालों में आपकी निवेश राशि होगी 22.5 लाख रुपये, मगर 7.1 फीसदी की ब्याज दर के साथ आपको 15 साल बाद मिलने वाली मैच्योरिटी राशि होगी करीब 36 लाख रुपये होगी। यदि आप 10 और साल निवेश करते रहें तो आपकी मैच्योरिटी अवधि 25 साल हो जायेगी, जिससे आपको और भी अधिक पैसा मिलेगा। खास बात ये है कि अगर आप पैसा न निकालें तो आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications