बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए अभी से निवेश प्लान कर रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है।
नई दिल्ली, मार्च 5। बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए अभी से निवेश प्लान कर रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए एक दम खास है। वहीं अगर आप एचडीएफसी बैंक में सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलना चाहते है तो महज चार स्टेप में खोल सकते है।

इन चार स्टेप में खोल सकते हैं यह अकाउंट
- सबसे पहले सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) खाता खोलने का फॉर्म भरें
- फोटो सहित अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
- जमा राशि का भुगतान करें
- आप शाखा में पैसे जमा कर सकते हैं या नेटबैंकिंग के जरिये सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में ऑटोमैटिक क्रेडिट सेट कर सकते हैं।
कितना कर सकते हैं निवेश, साथ ही मिलेगा आयकर छूट का भी फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये सालाना (वित्तीय वर्ष में) निवेश किया जा सकता है। जिस तारीख में अकाउंट ओपन हो रहा है, उससे 21 साल तक आप इसमें निवेश जारी रख सकते हैं। बता दें कि इस योजना में आप इनकम टैक्स एक्ट, 1961 तहत आयकर छूट का भी फायदा ले सकते हैं। यह अकाउंट 10 साल से कम उम्र की बच्ची के लिए खोला जा सकता है। इसमें किए गए निवेश से बेटी की पढ़ाई और शादी-विवाह में मदद मिलती है।
इन डॉक्यूमेंट की जरूरत
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) अकाउंट ओपनिंग फॉर्म
बेनिफिशियरी यानी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र
बेनिफिशियरी के अभिभावक या माता-पिता का एड्रेस प्रूफ
बेनिफिशियरी के अभिभावक या माता-पिता का आईडी प्रूफ
ऑनलाइन नहीं खोल सकते अकाउंट
- फिलहाल इस योजना के तहत अकाउंट ऑनलाइन नहीं खोला जा सकता है। इसके लिए न तो अधिकृत बैंक शाखाएं और न ही डाकघर ऑनलाइन को यह परमिशन है। लेकिन एक बार सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद अकाउंट खुल जाने के बाद, आप स्थायी निर्देश ऑनलाइन सेट कर सकते हैं।
- अगर आपने हर साल इस अकाउंट में पैसे जमा नहीं कराए तो अकाउंट डिफॉल्ट की कैटेगरी में आ जाएगा।
- पैसे जमा करने में चूक करने पर प्रति वर्ष 50 रुपये का जुर्माना देकर खाते को फिर से एक्टिव किया जा सकता है। खाता खोलने के 15 साल बाद तक रीएक्टिव हो सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी खास बातें
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी कागजात
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के वक्त बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस या बैंक में देना जरूरी है। इसके साथ ही बच्ची और अभिभावक के पहचान और पते का प्रमाण भी देना जरूरी है।
कहां खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है।
कब तक चलाना होगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।
250 रुपये के जमा के साथ खोलें खाता
बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications