नई दिल्ली, मई 15। एलआईसी का आईपीओ 17 मई 2022 को लिस्ट होने जा रह है। कंपनी ने अपने शेयर का मूल्य 949 रुपये तय कर दिया है। यह प्राइस बैंड का उच्चतम स्तर है। यानी सरकार ने एलआईसी के शेयर का मूल्य सबसे महंगा तय किया है। हालांकि इस आईपीओ में एलआईसी के पॉलिसीधारकों को 889 रुपये रुपये पर शेयर एलाट किए जाएंगे। वहीं खुदरा निवेशकों को 904 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किए जाएंगे। एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर और रिटेल निवेशकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गई है। इस आईपीओ की लिस्टिंग के पहले ही सरकार को अधिकतम पैसा मिल जाएगा, लेकिन निवेशकों को नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। आइये जानते हैं कि सरकार को कितना पैसा इस आईपीओ से मिला है।
सरकार को मिलेगा करीब 21 हजार करोड़ रुपये
सरकार ने एलआईसी में अपनी साढ़े तीन फीसदी हिस्सेदारी इस आईपीओ के माध्यम से बेची है। इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए सरकार ने अपने कुल शेयरों में से करीब 22.13 करोड़ शेयर जारी किए हैं। इन शेयरों को अधिकतम मूल्य पर बेच कर सरकार को 20,557 करोड़ रुपये मिल जाएगा। एलआईसी के आईपीओ में इसका प्राइस बैंड 902 रुपये से लेकर 949 रुपये का तय किया गया था। बाद में सरकार ने एलआईसी के शेयर का मूल्य 949 रुपये तय किया था।
जानिए निवेशकों को क्या लिस्टिंग गेन मिलेगा
जानकारों की राय में एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग के दौरान फायदा मिलना कठिन लग रहा है। एक समय पर इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 100 रुपये चल रहा था। लेकिन अब यह ग्रे मार्केट प्रीमियम घट कर निगेटिव हो गया है। ऐसे में आशंका है कि निवेशकों को लिस्टिंग वाले दिन नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कि वित्तीय बाजार के जानकारों की क्या राय है।
ये है एलआईसी के शेयरों पर जानकारों की राय
- एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव का असर एलआईसी की लिस्टिंग पर देखने का मिलेगा। ऐसे में एलआईसी का शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। इनके अनुसार लिस्टिंग गेन मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
- कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के अनुसार अगर शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव चलता रहा तो एलआईसी का शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि कंपनी ने लांग टर्म के लिए निवेश की सलाह दी है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications