Paytm stock fell heavily today : पेटीएम के शेयर में आज भारी गिरावट का दिन रहा। आज यह शेयर 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आइये जानते हैं कि यह शेयर आज किस रेट पर बंद हुआ है और कितने रुपये की गिरावट इस शेयर में आई है।
पहले जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ पेटीएम का शेयर
आज पेटीएम का शेयर एनएसई पर 476.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज करीब 60 रुपये की गिरावट रही। एनएसई पर इस शेयर ने आज अपना न्यूनतम स्तर 474.30 रुपये का और उच्चतम स्तर 537.00 रुपये का बनाया।
वहीं आज पेटीएम का शेयर बीएसई पर 477.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज करीब 59 रुपये की गिरावट रही। बीएसई पर इस शेयर ने आज अपना न्यूनतम स्तर 474.30 रुपये का और उच्चतम स्तर 537.00 रुपये का बनाया।

जानिए आईपीओ में किस रेट पर मिला था शेयर
पेटीएम का आईपीओ इसी साल आया था। उस वक्त निवेशकों को यह शेयर 2150 रुपये के स्तर पर दिया गया था। इस प्रकार से आईपीओ से लेकर अभी तक निवेशकों की करीब 75 फीसदी वैल्यू खत्म हो चुकी है।

जानिए पेटीएम के शेयर में आज की गिरावट का कारण
शेयर बाजार की एक रिसर्च कंपनी है मैक्वारी। इस कंपनी ने अपनी एक रिसर्च रिपोट जारी की है। इस रिसर्च रिपोर्ट में कपंनी ने कहा है कि जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग के बाद पेटीएम सहित इसी तरह का काम करने वाली कंपनियों के सामने दिक्कतों का सामना होगा। जियो फाइनेंशियल आते ही वित्तीय बाजार में बड़ा बदलाव कर सकती है। इससे पेटीएम और ऐसी कंपनियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही आज पेटीएम का शेयर धड़ाम हो गया है। वैसे मैक्वारी ने पेटीएम को अभी और गिरावट की बात कही है। उसके अनुसार पेटीएम का शेयर 450 रुपये तक गिरकर जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications