Personal loans vs credit cards: कई बार लोगों को एक्स्ट्रा पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन आपको अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन लेना चाहिए। हालांकि दोनों ही इंस्ट्रूमेंट के तहत आपको एक्स्ट्रा पैसे मिलते हैं जिन्हें बाद में चुकाना होता है लेकिन इनमें फर्क है। क्रेडिट कार्ड रिवाल्विंग क्रेडिट पर काम करता है यानी आप इसे पैसा लेकर उसे भर के वापस दोबारा उधार ले सकते हैं। लेकिन लोन में इंस्टॉलमेंट क्रेडिट का सिस्टम होता है जिसमें आपको हर महीने किस्त भरनी पड़ती है और एक बार लोन की रकम पूरी हो जाने के बाद आपका ट्रांजैक्शन खत्म हो जाता है।
क्रेडिट कार्ड में बैंक द्वारा निर्धारित की दी गई क्रेडिट लिमिट तक आप कई बार शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन लोन को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब आप क्रेडिट कार्ड इशू करवा सकते हैं और किस जरूरत के लिए आपको पर्सनल लोन लेना चाहिए। ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही निर्णय ले पाएं।

कब ले सकते हैं क्रेडिट कार्ड
आमतौर पर रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें ग्रोसरी खरीदना, गैस सिलेंडर भरवाना ऑनलाइन शॉपिंग करना या फिर बिल पेमेंट जैसे कई ऑप्शन शामिल होते हैं।
इस तरह के छोटे-छोटे कामों के लिए आप लोन नहीं ले सकते हैं इसलिए क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप उधार ली गई राशि को तय समय के अंदर लौटा देते हैं तो आपको कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। और अगर आप ऐसा करके अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना लेते हैं तो आपको अपने ही क्रेडिट कार्ड पर शॉर्ट टर्म लोन भी मिल सकता है।
कई क्रेडिट कार्ड पर तो आपको लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। क्रेडिट कार्ड से सुविधा तो कई मिलती है लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड अगर सोच समझ करना इस्तेमाल किया जाए तो आपका बिल काफी ज्यादा बढ़ जाता है और सही समय पर मिलना पड़ने पर आपसे ज्यादा ब्याज भी लिया जाता है और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी इसका खराब असर पड़ता है।
पर्सनल लोन किस लिए है सही
पर्सनल लोन में आपको एक अच्छा खासा अमाउंट मिलता है। जो की गाड़ी बनवाने के लिए या फिर घर की मरम्मत जैसे दूसरे काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम मिलती है इसलिए आप कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। आप पर्सनल लोन लेकर बड़ी आसानी से एक बाइक भी खरीद सकते हैं, हालांकि मोटरसाइकिल और कर खरीदने के लिए व्हीकल लोन ज्यादा सही रहता है।
आमतौर पर लोगों के द्वारा पर्सनल लोन घर के मरम्मत से जुड़े हुए कार्य को रिपेयर करवाने जैसे या फिर घर में कुछ नया बनाने जैसे कामों के लिए किया जाता है।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर काफी ज्यादा अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर भी पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है।
लेकिन क्रेडिट स्कोर खराब होने पर पर्सनल लोन का अमाउंट भी काम होता है और उसे पर ब्याज भी ज्यादा चार्ज किया जाता है। आप अपने बजट के हिसाब से इसकी किस्तें सेट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

OTP System खत्म! 1 April से बदल जाएगा Online Payment का गेम!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications