PM Kisan Samman Yojana; PM Kisan 21st Installment: देश के किसानों को केंद्र सरकार की ओर मिलने वाले 2000 रुपये की 21वीं किस्त का बेसब्री के साथ इंतजार है। हालांकि, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में हाल ही में हुए बेमौसम बारिश और बाढ़ के चलते हुए नुकासन को देखते हुए वहां के किसानों को समय से पहले ही 21वीं किस्त मिल चुकी है। ऐसे में बाकी राज्यों के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

माना जा रहा है कि बिहार को लेकर दो चरणों में होने वाले मतदान प्रक्रिया के आसपास पीएम किसान सम्मान निधि के 21 वीं किस्त की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में घोषणा की कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में जल्द ही 2,000 रुपए की अगली किस्त जमा की जाएगी।
उन्होंने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें ताकि भुगतान में देरी न हो।
इस बार इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त
कृषि विभाग ने कुछ संदिग्ध मामले चिन्हित किए हैं, जो पीएम-किसान योजना के दिशा-निर्देशों में बताई गई शर्तों - (1) वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है, (2) वे मामले जिनमें एक से अधिक परिवार के सदस्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं (जैसे पति और पत्नी दोनों, एक वयस्क और नाबालिग सदस्य आदि) को पूरा नहीं करती हैं। ऐसे मामलों में लाभा पाने वाले किसानों की किस्त तब तक रोक दी गई है जब तक कि भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो जाता।
पीएम किसान पोर्टल के जरिए विभाग ने कहा है कि किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान की 'अपनी स्थिति जानें' (Know Your Status) वेबसाइट/मोबाइल ऐप या 'किसान ई-मित्र' चैटबॉट पर अपनी पात्रता की स्थिति जांचें।
बता दें अगस्त-नवंबर 2024-25 में 9.59 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम आई थी। अभी 20वीं किस्त यानी अप्रैल-जुलाई 2025-26 की बात करें तो अबतक 9.71 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
अगर आपकी किस्त फंस गई है तो यहां करें संपर्क
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in


Click it and Unblock the Notifications