PNB FD Rates : देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए इस महीने फिर से सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में वृद्धि की है। ये एक हफ्ते में ही दूसरी बार है जब पीएनबी ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 26 अक्टूबर यानी आज से प्रभावी हो गयी हैं। इससे पहले पीएनबी ने एक हफ्ते ही 19 अक्टूबर, 2022 को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।

कैसी हैं ब्याज दरें
26 अक्टूबर 2022 से प्रभावी, पीएनबी 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा। इसमें 75 आधार अंकों की वृद्धि की गयी है। वहीं 180 दिनों से एक साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक अब 5 फीसदी की बजाय 5.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा।
एक साल से 599 दिन की एफडी
पीएनबी ने एक साल से 599 दिनों तक में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों में 60 बेसिस पॉइंट (0.60 फीसदी) की बढ़ोतरी की है और इसे 5.70 फीसदी से बढ़ा कर 6.30 फीसदी कर दिया। वहीं 600 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा। दो से तीन साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर अब पहले के 5.80 फीसदी से बढ़ कर 6.25 फीसदी होगी।

तीन साल से अधिक की एफडी
वहीं तीन साल से अधिक और 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर नवीनतम वृद्धि के बाद नयी ब्याज दर 6.10 फीसदी होगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मैच्योरिटी के लिए सामान्य निवेशकों के मुकाबले अतिरिक्त 50 आधार अंक यानी आधा फीसदी ब्याज दर दी जाएगी।
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के बुजुर्ग नागरिकों के लिए 4 फीसदी से 7.50 फीसदी तक और 600 दिनों के कार्यकाल पर सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 4.30 फीसदी से 7.80 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश करेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए घरेलू जमा
पीएनबी की वेबसाइट के अनुसार 60 वर्ष और 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को घरेलू जमा पर 5 वर्ष तक की अवधि के लिए लागू दरों पर अतिरिक्त 50 बीपीएस और 5 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए 80 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। ये एफडी की ब्याज दर 2 करोड़ रु से कम के लिए है।
एसबीआई उत्सव जमा योजना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस साल 15 अगस्त को 'उत्सव' जमा योजना शुरू की थी। सीमित अवधि की सावधि जमा ऑफर बैंक के खाताधारकों के लिए केवल 75 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध है जो इस शुक्रवार (28 अक्टूबर) को समाप्त हो रही है। एसबीआई की 'उत्सव' जमा योजना एक विशेष सावधि जमा योजना है जो सीमित समय अवधि के लिए उपलब्ध है। इस योजना के तहत, देश का सबसे बड़ा बैंक 1,000 दिनों के कार्यकाल के साथ सावधि जमा पर 6.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications