Post Office RD: मेहनत की कमाई के निवेश पर बेहतर रिटर्न मिले तो भविष्य के लिए मोटी रकम तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सरकार कई तरह की सेविंग स्कीम चला रही है. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट है, जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. Post Office RD में SIP की ही तरह मंथली निवेश किया जाता है. RD में केवल 100 रुपए से ही मंथली निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में केवल 100 रुपए से निवेश की शुरुआत किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस RD में निवेशित रकम पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है.
Post Office RD Calculator
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर (Post Office RD Calculator) के मुताबिक मंथली 3,000 रुपए के निवेश से मोटा पैसा तैयार किया जा सकता है. हर महीने 3000 रुपए RD में 5 साल तक जमा करने पर निवेशकों को मैच्योरिटी पर 2.14 लाख रुपए की रकम मिलेगी.
कुल रकम में निवेशक की ओर से कुल जमा 1,80,000 रुपए होगा. जबकि ब्याज से 34,097 रुपए की कमाई होगी, जोकि गारंटीड रिटर्न है. यानी रोज के 100 रुपए की बचत से मोटी रकम तैयार किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की RD को मैच्योरिटी के बाद भी जारी रख सकते हैं. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.

Post Office RD से जुड़ी जरूरी बातें
पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में अकाउंट में कम से कम 100 रुपए से खुलवा सकते हैं. इसके बाद निवेशक खाते में 10-10 रुपए के मल्टीपल में मजा कर सकते हैं. खास बात तो ये है कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस RD में एक व्यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है.
पोस्ट ऑफिस RD में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुलवा जा सकता है. नाबालिक के लिए पैरेंट्स भी अकाउंट खुलवा सकते हैं. RD अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है. हालांकि, निवेशक खाते से 3 साल के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं. यानी 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. खास बात ये भी है कि पोस्ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद निवेशक अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन ले सकता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications