नई दिल्ली, जनवरी 26। समय के साथ-साथ हर इंसान के खर्चे बढ़ने लगते हैं। खास कर परिवार बढ़ने पर खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि यदि आप निवेश और प्लानिंग न करें तो जरूरत के समय आपको मजबूरन लोन के अलावा कोई चारा नहीं दिखेगा। प्लानिंग बहुत जरूरी है। जैसे कि पिता बनते ही आपके दिमाग में अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए प्लानिंग और फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू हो जाती है। होनी भी चाहिए। अगर आप अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन योजना है जिसमें आप डेली 200 रु जमा करें तो 10 साल बाद आपका बच्चा लखपति बन जाएगा। जरूरी नहीं कि निवेश आप सिर्फ बच्चे के लिए ही करें। आप कार खरीदने या किसी अन्य टार्गेट के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। आगे जानिए स्कीम की डिटेल।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट खाते में हर महीने कम से कम 100 रुपये जमा करने होते हैं। इसके बाद आप 10 के गुणकों निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट खाता कोई अकेला वयस्क खोल सकता है या तीन लोगों द्वारा संयुक्त रूप से भी ये खाता खोला जा सकता है। नाबालिग और 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर अभिभावक भी यह खाता खोल सकते हैं। एक और बात कि कोई व्यक्ति अपने लिए कई आरडी खाते खोल सकता है।
कितनी है मैच्योरिटी अवधि
ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस आरडी की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस स्कीम में निवेश की जा सकने वाली राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस की आरडी जमा योजना छोटी राशि पर बेहतर ब्याज दर दिलाती है। ये एक सरकारी गारंटी वाली योजना है। यदि ये खाता महीने की पहली से 15 तारीख के बीच खोला गया तो प्रत्येक माह की 15 तारीख से पहले खाते में पैसा जमा कर दें।
कितनी है ब्याज दर
आपको बता दें कि फिलहाल पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर ब्याज दर 5.8 फीसदी है। बता दें कि बाकी पोस्ट ऑफिस योजनाओं की तरह इस स्कीम की ब्याज दर की भी हर तिमाही आधार पर समीक्षा होती है। फिलहाल 31 मार्च तक इस योजना की ब्याज दर नहीं बदलेगी। फिर 1 अप्रैल को समीक्षा के बाद नयी ब्याज दर लागू की जा सकती है। कई तिमाहियों से किसी भी पोस्ट ऑफिस स्कीम की ब्याज दर नहीं बदली है।
डेली 200 रु जमा करें
कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप वर्तमान में उपलब्ध 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर हर महीने इस योजना में 6000 रुपये (डेली 200 रु) जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपका पैसा बढ़कर 4.18 लाख रुपये हो जाएगा। मगर यदि आप इसे और 5 के लिए बढ़ाएं (आरडी की मैच्योरिटी को 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है) और लगातार हर महीने 6 हजार रु का निवेश करते रहें तो 10 साल की मैच्योरिटी पर आपके हाथ में आएंगे 9.75 लाख रु।
लोन भी मिल सकता है
लोन सुविधा की बात आती है, तो जमा का 50 प्रतिशत तक लोन खाता खोलने के एक साल के बाद लिया जा सकता है। इसे एकमुश्त या किश्तों में चुकाया जा सकता है। यह खाता 5 साल के लिए होता है, लेकिन 3 साल बाद इसे समय से पहले बंद किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications