
Post Office Monthly Income Scheme : पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) खाते में अब वरिष्ठ नागरिक अधिक पैसा जमा कर सकेंगे। असल में इस स्कीम में निवेश की अधिकतम जमा सीमा बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2023 में ऐलान किया है कि मासिक आय योजना (एमआईएस) खाते में जमा सीमा को सिंगल खाते के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए 15 लाख रुपये कर दिया जाएगा। इससे निवेशकों को निवेश के बाद मासिक आधार पर पैसा भी अधिक मिलेगा। आगे जानिए बाकी जरूरी डिटेल।
निवेशकों के लिए फायदेमंद
सीतारमण ने बजट पेश करते हुआ कहा था कि मासिक आय खाता योजना के लिए अधिकतम जमा (निवेश) सीमा सिंगल खाते के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते (जॉइंट अकाउंट) के लिए 9 लाख रुपये से बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दी जाएगी।
कितनी है ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना खाते में निवेश ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक करते हैं क्योंकि इस वर्ग के लोग गारंटीड मासिक ब्याज आय की तलाश में रहते हैं। 1 जनवरी 2023 से इस योजना की ब्याज दर 7.1 फीसदी है। यदि खाताधारक हर महीने मिलने वाले ब्याज के लिए क्लेम नहीं करता है तो उस ब्याज की राशि पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।
पहले कितनी थी निवेश की लिमिट
पहले इस योजना के तहत सिंगल खाते के लिए अधिकतम जमा सीमा राशि की लिमिट 4.5 लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए 9 लाख रुपये थी। कोई भी वयस्क व्यक्ति इस योजना के तहत खाता खोल सकता है। 10 वर्ष से अधिक आयु का नाबालिग भी अपने नाम से खाता खोल सकता है।
जॉइंट अकाउंट के लिए नियम
पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के अनुसार, संयुक्त खाते में दोनों व्यक्तियों का हिस्सा कैल्कुलेशन के लिहाज से बराबर होता है। असल में ये योजना साधारण ब्याज ऑफर करती है, इसलिए पीओएमआईएस खाते में निवेश पर कुल रिटर्न की कैल्कुलेशन करना बेहद आसान है।
कितनी होगी अधिकतम इनकम
जॉइंट अकाउंट में 100000 रु के निवेश पर मासिक ब्याज 592 रु, 200000 रु पर 1183 रु, 300000 रु पर 1775 रु, 400000 रु पर 2367 रु, 500000 रु पर 2958 रु, 600000 रु पर 3550 रु, 700000 रु पर 4141 रु, 800000 रु पर 4733 रु, 900000 रु पर 5325 रु, 1000000 रु पर 5916 रु, 1100000 रु पर 6508 रु, 1200000 रु पर 7100 रु, 1300000 रु पर 7691 रु, 1400000 रु पर 8283 रु और 1500000 रु पर 8875 रु होगा।
ये है जरूरी डिटेल
आसान शब्दों में कहें तो पीओएमआईएस खाते में 9 लाख रुपये की जमा राशि 5325 रुपये की मासिक ब्याज आय दिलाएगी, जबकि संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये की जमा राशि 8875 रुपये की मासिक इनकम कराएगी। आप पीओएमआईएस खाता खोलने की तारीख से 5 साल की समाप्ति के बाद बंद भी कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ये भी ऐलान किया था कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम जमा (निवेश) सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ा कर 30 लाख रुपये की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications