National Savings Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई सारी स्कीम्स में लोग निवेश करते हैं। अगर आप भी अपने बचाए गए पैसों को बचत योजना में निवेश करना चाहते हैं और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
इस योजना में निवेश करने में पर ना तो आपको केवल बेहतर ब्याज दर का फायदा मिलेगा, बल्कि टैक्स में छूट का लाभ भी हासिल होगा।

इस योजना के अंतर्गत आपको अन्य योजना से अधिक ब्याज दर का फायदा मिलता है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस योजना में निवेश शुरु कर सकते हैं।
आसानी से खोल सकते हैं इस स्कीम में अकाउंट
National Savings Time Deposit Account स्कीम में कोई भी भारतीय व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है वह आसानी से अपना खाता खुलवा सकता है। इसमें किसी अभिभावक के द्वारा नाबालिक व्यक्ति का खाता भी खोला जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9 से 7.5 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश करता है। इस स्कीम के तहत सालाना आधार पर ब्याज दिया जाता है, लेकिन इसकी गणना तिमाही आधार पर की जाती है।
तहत अकाउंट कम से कम 1000 रुपए या 100 रुपए के गुणक से खुलवाया जा सकता है। डाकघर की इस योजना के तहत निवेश की कोई भी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
इस स्कीम से इतना मिलेगा आपको ब्याज
Time Deposit Account योजना के अंतर्गत आप 1 साल के लिए खाता खुलवाने पर आपको 6.9 फीसदी सालाना ब्याज दर का फायदा हासिल होता है।
वहीं, अगर आपका खाता 2 और 3 वर्षीय के लिए है तो यह ब्याज दर 7 फीसदी और 7.1 होगा। लेकिन अगर आप 5 साल के लिए इस योजना के तहत अपना पैसा लगाते हैं तो, इस पर आपको सालाना 7.5 फीसद ब्याज दर का लाभ मिलता है।
इस योजना में वार्षिक ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है। इसके अलावा इसमें जमा तिथि से 6 महीने पूरे होने तक निकासी नहीं की जा सकती है। सावधि खाते को संबंधित डाकघर में पास बुक के साथ निर्धारित आवेदन पत्र जमा करके समय से पहले बंद किया जा सकता है।
अगर डिपॉजिट अकाउंट में 1 साल पूरा होने से पहले और 6 महीने के बाद बंद हो जाता है तो डाकघर बचत खाता ब्याज दर लागू होगी।
इस स्कीम से टैक्स छूट का भी उठाएं फायदा
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर आप 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। टाइम डिपॉजिट एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं। टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications