
Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana : प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई), जिसे सरकार के लिए एलआईसी चलाती है, को खरीदने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। अगर सरकार आगामी बजट 2023 में या उसके अलावा अलग से ऐलान करके इस योजना की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला नहीं करती, तो यह तय है कि यह पेंशन योजना 1 अप्रैल, 2023 से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इस योजना में निवेशकों को अच्छी खासी पेंशन मिलीत है। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
एश्योर्ड पेंशन स्कीम
एलआईसी द्वारा बेची जानी वाली, पीएमवीवीवाई भारत सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली एक एश्योर्ड पेंशन योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2020 में पीएमवीवीवाई योजना में संशोधन किया था। उस बदलाव के तहत पीएमवीवीवाई योजना के नये प्रावधानों के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक अब 15 लाख रुपये तक की पॉलिसी खरीदने पर 7.4 फीसदी का वार्षिक ब्याज हासिल कर सकते हैं। इसका मतलब है, अगर कोई 15 लाख रुपये की पीएमवीवीवाई पॉलिसी खरीदता है, तो उसे 7.4 फीसदी यानी 10 साल की पॉलिसी अवधि के अंत तक 1.1 लाख रुपये की ब्याज आय देगी।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
वार्षिक पेंशन के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य (मिनिमम पर्चेज प्राइस) 1,56,658 रुपये है। आगे एक नजर डालते हैं कि एलआईसी पीएमवीवीवाई योजना से रिटर्न कैसे मिलता है और अधिकतम खरीद मूल्य क्या है।
अधिकतम और न्यूनतम पेंशन
एलआईसी वेबसाइट पर मौजूद डिटेल के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम पेंशन राशि क्या है जो वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्राप्त की जा सकती है, उसकी जानकारी नीचे दी जा रही है :-
न्यूनतम पीएमवीवीवाई पेंशन
- 1,000 रुपये प्रति माह
- 3,000 रुपये प्रति तिमाही
- 6,000 रुपये प्रति छमाही
- 12,000 रुपये प्रति वर्ष
अधिकतम पीएमवीवीवाई पेंशन
- 9,250 रुपये प्रति माह
- 27,750 रुपये प्रति तिमाही
- 55,500 रुपये प्रति छमाही
- 1,11,000 रुपये प्रति वर्ष
न्यूनतम और अधिकतम पर्चेज प्राइस
- वार्षिक पेंशन के लिए, न्यूनतम खरीद मूल्य 156,658 रुपये है जबकि अधिकतम खरीद मूल्य 14,49,086 रुपये है
- अर्धवार्षिक पेंशन के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य 159,574 रुपये है जबकि अधिकतम खरीद मूल्य 14,76,064 रुपये है
- त्रैमासिक पेंशन के लिए, न्यूनतम खरीद मूल्य 161,074 रुपये है जबकि अधिकतम खरीद मूल्य 14,89,933 रुपये है
- मासिक पेंशन के लिए, न्यूनतम खरीद मूल्य 162,162 रुपये है जबकि अधिकतम खरीद मूल्य 15,00,000 रुपये है
आगे बढ़ेगी अंतिम तिथि या नहीं
फिलहाल एलआईसी पीएमवीवीवाई योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है। सरकार इसे आगे बढ़ाएगी या नहीं, फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
किसके लिए है बेस्ट
ये वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक शानदार पेंशन योजना है जो मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर उन्हें रेगुलर इनकम कराएगी। यह योजना 7.4 फीसदी का अच्छा ब्याज भी प्रदान कर रही है, जो 10 वर्षों की कई एफडी योजनाओं से अधिक है। इस योजना के तहत पेंशन ग्राहक द्वारा चुने गए पेंशन भुगतान के तरीके के आधार पर खरीद की तारीख से 1 वर्ष, 6 महीने, 3 महीने या 1 महीने के बाद शुरू होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications