नयी दिल्ली। अगर आप अपने रिटायरमेंट को लेकर टेंशन में हैं तो आपके लिए सरकार 10000 रुपये तक की मासिक पेंशन वाली योजना लेकर आयी है। रिटायरमेंट के बाद खर्चों और बढ़ती उम्र के साथ बढ़ते मेडिकल बिल आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप भी इन खर्चों के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको सरकार की एक ऐसी नयी स्कीम में बारे में बताते हैं, जिसमें निवेश करके आपको हर महीने 10000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना या पीएमवीवीवाई 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए एक पेंशन स्कीम है। इस योजना में एंट्री के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। यह सरकारी योजना इस समय खुली हुई है और आपके पास इसमें 31 मार्च तक निवेश करने का मौका है। आप इसमें एलआईसी के माध्यम से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं। इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इतना मिलेगा वार्षिक रिटर्न
पीएमवीवीवाई में आपको सालाना 8 फीसदी से 8.30 फीसदी का गारंटीड रिटर्न मिलेगा, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय पर भुगतान चाहते हैं। आपके पास मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक पेंशन भुगतान लेने का ऑप्शन रहेगा। मगर ये ध्यान रखें कि आपको मिलने वाली राशि पर टैक्स लगेगा। आप इस योजना में 1.5 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जिस पर आपको हर महीने 1000 रुपये से 10000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। 1.5 रुपये जमा करवाने पर 1000 रुपये रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं 10000 रुपये मासिक पेंशन चाहने वालों को 15 लाख रुपये जमा करने होंगे।
इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी जरूरत
पीएमवीवीवाई पेंशन स्कीम के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट भी करवाने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि स्कीम फॉर्म के साथ आपको पैन कार्ड की कॉपी, एड्रेस प्रूफ की कॉपी, जिसके लिए आधार या पासपोर्ट की कॉपी दी जा सकती है और उस बैंक के चेक या पासबुक के पहले पेज की कॉपी देनी होगी जिस अकाउंट में आप पेंशन चाहते हैं। इसमें आप ऑनलाइन निवेश का ऑप्शन भी है। इसके लिए एलआईसी की वेबसाइट पर https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do पर जा सकते हैं।
इस योजना पर मिल सकता है लोन
पीएमवीवीवाई में तीन साल के बाद आप लोन भी ले सकते हैं। आप जितनी राशि इस योजना में निवेश करेंगे उसका आपको 75 फीसदी तक लोन मिल जायेगा। इस लोन पर ब्याज दर आवधिक तौर पर की जाती है। 30 अप्रैल 2018 तक जिन लोगों ने इस योजना पर लोन पर लिया है उनके लिए ब्याज दर 10 फीसदी है। बता दें कि लोन के ब्याज को दी जाने वाली पेंशन राशि में से काट लिया जाता है। वहीं बकाया लोन योजना में से एक्जिट के समय वसूला जाता है।
यह भी पढ़ें - निवेश आइडिया : नये साल में एफडी पर जोरदार रिटर्न का मौका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications