Post Office RD: इस वक्त पोस्ट ऑफिस आरडी में सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसके चलते पोस्ट ऑफिस आरडी में पैसा ज्यादा तेजी से बढ़ता है। अगर आप 8 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार करना चाहते हैं, पोस्ट ऑफिस आरडी आपकी मदद कर सकता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में इस वक्त 6.7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस ब्याज दर पर 5000 रुपये महीने की आरडी 10 साल के लिए की जाए तो आसानी से 8.44, लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस आरडी केवल 5 साल के लिए होती है, लेकिन इस पूरा होने पर 5 साल के बढ़ाया जा सकता है। ऐसा कितनी बार भी किया जा सकता है। ऐसे में आज अगर 5000 रुपये की आरडी शुरू की जाए तो उसे 5 साल बाद बढ़ाया जा सकता है। अगर एक बार बढ़ाया जाता है तो 5000 रुपये की आरडी से 8 लाख रुपये से ज्यादा का फंड आसानी से तैयार हो जाएगा।
वैसे पोस्ट ऑफिस आरडी न्यूनतम 100 रुपये से शुरू की जा सकती है। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस आरडी अकेले अपने नाम या संयुक्त नाम से शुरू की जा सकती है। अगर कोई चाहे तो अपने बच्चे के नाम पर भी आरडी शुरू कर सकता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में अगर कोई चाहे तो किस्त जमा करने पर छूट भी ले सकता है। अगर आरडी की किस्त एक साथ 6 माह के लिए जमा की जाए तो 10 रुपये और अगर 12 माह की एक साथ जमा की जाए तो 40 रुपये की छूट भी मिलती है। इसके अलावा हर माह पैसे जमा करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में एक साल में जमा पैसे का 50 फीसदी तक लोन के रूप में लिया जा सकता है। यह लोन का पैसा एक बार में या किस्तों में चुकाया जा सकता है। यहां पर आरडी पर मिलने वाले ब्याज से 2 फीसदी ज्यादा ब्याज पर लोन दिया जाता है।
इसके अलावा पोस्ट ऑफिस आरडी में एक और सुविधा मिलती है। अगर कोई चाहे तो 5 साल पूरा होने के बाद वह अपनी आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा सकता है, और इस दौरान पैसे भी जमा नहीं करने पड़ेंगे। इस दौरान उसे आरडी पर दिया जा रहा ब्याज मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications