Post Office RD: आरडी यानी हर माह थोड़ा-थोड़ा निवेश। अगर आप आरडी के माध्मय से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। इसके अलावा आरडी बैंक एफडी की तरह ही सुरक्षित होती है, यानी बिना किसी रिस्क के बड़ा फंड तैयार होता है। आइये जानते हैं कि कैसे 8 लाख रुपये का फंड आसानी से तैयार हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा देश में सबसे सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैसे पोस्ट ऑफिस आरडी के माध्मय से 8 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

अगर आप 5000 रुपये महीने की आरडी पोस्ट ऑफिस में करें तो 10 साल में 8 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस में आरडी पर सबसे ज्यादा 6.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इस 10 साल के दौरान जहां आप करीब 6 लाख रुपये जमा करेंगे, वहीं 2,44,940 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। इस प्रकार से 8,44,940 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आप चाहें तो इसी फंड को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में 5000 रुपये महीने का निवेश आरडी में 5 साल और बनाए रखें। इस प्रकार से 15 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। ऐसा करने आप 15 साल में 9 लाख रुपये जमा करेंगे, वहीं 6,21,324 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। इस प्रकार से 15,21,324 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर इसी आरडी को 20 साल तक चलाया जाए यानी 5000 रुपये महीना आरडी में 20 साल तक जमा किया जाए तो 24 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपका जमा पैसा होगा 12 लाख रुपये और ब्याज के रूप में 12,55,019 रुपये मिलेगा। यानी जमा पैसे से ज्यादा ब्याज के रूप में मिलेगा। कुल मिलाकर तैयार होगा 24,55,019 रुपये का फंड।
वहीं अगर इस आरडी को 25 साल तक चलाया जाए तो 37 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 5000 रुपये महीने के हिसाब से आपका जमा पैसा होगा 15 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 22,43,908 रुपये। इस प्रकार से तैयार होगा 37,43,908 रुपये का फंड।
वैसे लोग चाहें तो आराम से इस निवेश को 30 साल तक चला सकते हैं। अगर ऐसा किया जाता है तो 30 साल में तैयार होगा 55 लाख रुपये से ज्यादा का फंड। इस दौरान आपका जमा पैसा होगा 18 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 37,23,122 रुपये। इस प्रकार से तैयार हो जाएगा 55,23,122 रुपये का फंड।
पोस्ट ऑफिस की आरडी वैसे तो केवल 5 साल के लिए होती है, लेकिन इसे बाद में 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसे कितने भी बार बढ़ाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications