नई दिल्ली, मई 16। रिजर्व बैंक (आरबीआई) कल से नए वित्त साल का पहला सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगी। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 17 मई से लेकर 21 मई तक निवेश किया जा सकेगा। भारत सरकार की तरफ से आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करती है। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए कोई भी भारतीय नागरिक 24 कैरेट गोल्ड खरीद सकता है। आरबीआई ने इसके लिए 4,777 रुपये प्रति ग्राम यानी प्रति 10 ग्राम की इसकी कीमत 47770 रुपये तय की है। हालांकि अगर आप चाहें तो यह आपको 500 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता भी मिल सकता है। आइये जानते हैं कि सॉवरेन गोल्ड बांड क्या होता है और इसे सस्ता कैसे खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आइये जानते हैं कि इसको खरीदने के लिए 3 बड़े फायदे क्या हैं।
क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह का पेपर गोल्ड है। यहां पर सरकार आपको ऑनलाइन गोल्ड एलाट कराती है। यहां पर न्यूनतम 1 ग्राम खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 8 वर्ष के लिए होता है। हालांकि आप 5 साल के बाद अपना निवेश निकाल भी सकते हैं। अगर आप 5 साल या उसके बाद अपना निवेश नहीं निकालते हैं, तो सरकार 8 साल पूरा होने पर 24 कैरेट गोल्ड के हिसाब से पैसा आपके बैंक खाते में भेज देगी।
जानिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के 3 बड़े फायदे
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के 3 बड़े फायदे हैं। पहला फायदा है कि यह गोल्ड 50 रुपये प्रति ग्राम और 500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता खरीदा जा सकता है। हालांकि यह फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। दूसरा फायदा है कि यहां पर आप जितने रुपये का गोल्ड बांड खरीदेंगे, उस पर सालाना आपको 2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा तीसरा और सबसे बड़ा फायदा है कि आरबीआई इसके 24 कैरेट का होने की गांरटी देती है।
जानिए कब ऐलाट होगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 17 मई निवेश शुरू हो जाएगा। निवेशक यह निवेश 21 मई 2021 तक कर सकते हैं। इसके बाद निवेशकों को यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 25 मई 2021 को जारी किया जाएगा।
कितना तक खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम गोल्ड खरीदा जा सकता है। वहीं कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) अधिकतम 4 किलोग्राम तक गोल्ड एक वित्त वर्ष में खरीद सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट और ऐसी ही संस्थाएं के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम तक है।
कैसे खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
जानिए कब कब बिकेगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई 2021 से लेकर सितम्बर 2021 के बीच 6 बार बेचा जाएगा। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई 2021 के बीच इसे बेचा जाएगा। इसके बाद 24 मई से 28 मई 2021 तक दूसरी सीरीज की बिक्री शुरू की जाएगी। इसके बाद 31 मई से 4 जून 2021 तक तीसरी सीरीज की बिक्री होगी। 12 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक चौथी सीरीज के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचा जाएगा। इसके बाद पांचवीं सीरीज 9 अगस्त से 13 अगस्त 2021 और छठी सीरीज 30 अगस्त से 3 सितंबर 2021 के बीच बिक्री के लिए खुलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications