नई दिल्ली, दिसंबर 29। दुनियाभर में बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करके ढेर सारे लोग कई करोड़ के मालिक बन चुक हैं। लोगों के बढ़ते बिटक्वाइन में निवेश को देखते हुए अब कंपनियां इसमें सिप की सुविधा भी देने लगी हैं। यहां पर हर माह छोटी छोटी राशि का निवेश आसानी से किया जा सकता है। अगर बिटक्वाइन में ही किसी ने छोटी सी यानी 550 रुपये महीने की सिप 5 साल पहले शुरू कर दी होती तो वह अब करोड़पति बन गया होता। आइये जानते हैं कि बिटक्वाइन में इतना फायदा कैसे हुआ है।
जानिए बिटक्वाइन में सिप के बारे में
सिप निवेश का एक माध्मय है। यहां पर तय अंतराल के बाद आपका पैसा जमा होता रहता है। यह म्यूचुअल फंड हो सकता है, तो बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी भी हो सकती है। बिटक्वाइन में आप महीने के अलावा हर हफ्ते या रोज की सिप भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि मंथली और रोज की सिप में आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं।
जानिए 550 रुपये की सिप से कैसे बने करोड़पति बने
बिटक्वाइन में अगर आज से केवल 5 साल पहले किसी ने अगर 550 रुपये रोज की सिप शुरू की होगी, तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं आज से 5 साल पहले अगर किसी ने 17500 रुपये महीने की सिप की होगी तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये हो गई होगी। इसके अलावा आज से 5 साल पहले बिटक्वाइन में किया गया केवल 2 लाख रुपये का निवेश भी आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।
अब आइये जानते हैं कि कैसे इतनी तेजी से बढ़ा है पैसा।
अब जानिए बिटक्वाइन में वीकली सिप के बारे में
वहीं अगर किसी ने बिटक्वाइन में वीकली यानी हर हफ्ते 4000 रुपये की सिप शुरू होगी तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई होगी। वीकली सिप के माध्यम से आपने 260 बार में कुल मिलाकर 1,040,000 रुपये का निवेश किया होगा। यह निवेश अब 887 फीसदी के रिटर्न के साथ अब 10,265,268 रुपये हो गया है। यानी यह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
अब जानिए बिटक्वाइन में मंथली सिप के बारे में
वहीं अगर किसी ने बिटक्वाइन में हर माह 17500 रुपये की सिप शुरू होगी तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई होगी। मंथली सिप के माध्यम से आपने 60 बार में कुल मिलाकर 1,050,000 रुपये का निवेश किया होगा। यह निवेश अब 856 फीसदी के रिटर्न के साथ अब 10,045,158 रुपये हो गया है। यानी यह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
अब जानिए बिटक्वाइन में एकमुश्त कैसे बढ़ता
अगर किसी ने आज से 5 साल पहले बिटक्वाइन में एक बार में ही 2 लाख रुपये का निवेश बिटक्वाइन में किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 11461814 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इस तरीके से आपको अपने निवेश पर करीब 5630 फीसदी का रिटर्न मिला है। जब आपने आज से 5 साल पहले बिटक्वाइन में 2 लाख रुपये लगाया तो आपको करीब 3.21389 बिटक्वाइन मिलतीं। इस वक्त बिटक्वाइन का रेट 3,574,325 रुपये है। इस प्रकार आपका निवेश बढ़कर 11461814 रुपये हो गया होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications