Rule Change from 1st Jan 2025: जैसे-जैसे साल 2024 समाप्त होने वाला है, वैसे-वैसे पूरे भारत में 2025 की तैयारियां चल रही हैं. नए साल के शुरुआत के साथ ही कुछ बदलाव भी होने वाले हैं. नए बदलाव 1 जनवरी से ही लागू हो जाएंगे. ये बदलाव देश भर के घरों और फाइनेंशियल सिस्टम्स को प्रभावित करेंगे. बतात चलें कि इन बदलावों में LPG की कीमतें, UPI पेमेंट समेत और भी बहुत कुछ शामिल हैं. यूं तो हर महीने फाइनेंशियल अपडेट आते हैं, लेकिन इस बार एक नया महीना और नया साल दोनों ही हैं... तो चलिए जान लेतें कि नए साल के साथ 5 बड़े बदलाव कौन से हैं जो सीधे असर डालेंगे..
एलपीजी की कीमतें
1 जनवरी 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करेंगी, जिसमें रसोई और कमर्शियल दोनों तरह की गैस के रेट्स शामिल हैं. फिलहाल तो 14 किलोग्राम वाले रसोई सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही है, लेकिन इसमें बदलाव की उम्मीद है. इसके अलावा जेट फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
ईपीएफओ का नया पेंशन रूल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 1 जनवरी से पेंशनर्स के लिए एक नया नियम लागू करने जा रहा है. इसके तहत पेंशनर्स बिना किसी एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन के भारत के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल पाएंगे. इसे पेंशनर्स के लिहाज एक बड़ा चेंज माना जा रहा है.
शेयर बाजार की एक्सपायरी डे में बदलाव
शेयर बाजार से जुड़े कुछ बदलाव भी 1 जनवरी से लागू होने वाले हैं, जिसमें मंथली एक्सपायरी से जुड़ा बदलाव भी शामिल है. इसके तहत सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स इंडेक्स के लिए मंथली एक्सपायरी अब शुक्रवार के बजाय मंगलवार को होगी. तिमाही और छमाही कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी अंतिम मंगलवार को होंगे. इस बीच NSE ने निफ्टी 50 की मंथली एक्सपायरी के लिए गुरुवार का दिन चुना है. ये बदलाव 1 जनवरी से लागू हो जाएंगे.

किसानों के लिए लोन सीमा बढ़ेगी
1 जनवरी 2025 से किसानों को बढ़ी हुई लोन लिमिट का फायदा मिलेगा. दरअसल, RBI ने किसानों के लिए अनसिक्योर्ड लोन लिमिट को 1.6 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया है, जिसमें बिना गारंटी लोन मिलता है.
UPI 123Pay ट्रांजैक्शन लिमिट में इजाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फीचर फोन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट को सक्षम करने के लिए UPI 123Pay की शुरुआत किया है. इसके तहत 1 जनवरी से ट्राजैक्शन की लिमिट 5,000 रुपए से बढ़कर 10,000 रुपए हो जाएगी. दरअसल, लिमिट में इजाफा करने का मकसद इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए बड़े लेन-देन को आसान बनाना है.
More From GoodReturns

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications