SBI Pension Loan Scheme: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि लोग कई लोगों को ये लगता है कि अगर लोग 60 साल के ऊपर हो गए तो उन्हें लोन नहीं मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं एसबीआई कुछ विशेष शर्तों के साथ बुजुर्गों के लिए खास स्कीम चलाता है। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बुजुर्गों को लोन दिया जा रहा है। हांलाकि सीनीयर सीटिजन को इस लोन को लेने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इन शर्तों को पूरा करके बड़ी आसानी से इस लोन को ले सकते हैं।
इसकी स्कीम को भारतीय स्टेट बैंक पेंशन ऋण योजना के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस लोन को पूरा करने के लिए बुजुर्गों को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। आपको बताते चलें कि एसबीआई के पेंशन लोन के बारे में ताकि मुश्किल समय में आप इसे पूरा कर सकते हैं।

बता दें कि पेंशनर्स को दिया जाने वाला लोन एक तरह का पर्सनल लोन ही होता है। अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है और आप अपना घर बनवाने की सोच रहे हैं या फिर बच्चों की शादी का खर्च उठाना है, तो आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से यह पर्सनल लोन ले सकते हैं। लेकिन इस पेंशन लोन के तहत आपको आपकी मिलने वाली पेंशन के हिसाब से ही लोन दिया जाएगा।
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेना चाहते हैं और आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा।
अगर आप पेंशन लोन लेना चाह रहे हैं तो कर्ज लेने वाले का पेंशन भुगतान आदेश भारतीय स्टेट बैंक के पास होना चाहिए।
यह लोन सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जिनकी उम्र 76 साल से कम की है।
अगर आप यह लोन लेते हैं तो इसे आपको 72 महीने यानी 6 सालों के अंदर चुकाना होगा। और आपको यह लोन 78 साल की उम्र से पहले ही चुकाना होगा।
लोन के लिए आवेदक को ट्रेजरी के लिए दिए गए अपने अधिदेश में संशोधन नहीं करने के की बात लिखित में देनी होगी।
इसके अलावाआपके पार्टनर या किसी तीसरे पक्ष का गारंटी होने पर आपको यह लोन दिया जाता है।
इसके अलावा कुछ और नियम और शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करने पर आपको लोन मिल जाता है।
अगर आप पेंशन लोन लेते हैं तो आपको कई फायदे भी मिलते हैं। इसका सबसे पहला फायदा है कि इसकी प्रोसेसिंग फीस अन्य लोन के मुकाबले काफी कम है। क्योंकि यह एक सिक्योर्ड लोन की तरह माना जाता है इसलिए यह आसानी से मिल जाता है।
आपको ये लोन लेने के लिए ज्यादा डाक्यूमेंट्स देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। साथ ही यह पेंशन लोन, पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता भी होता है।
पेंशन लोन के लिए एसबीआई की किसी भी ब्रांच में अप्लाई किया जा सकता है।
अगर आप इस लोन के बारे में और भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी मिलेगी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। अगर आपको इस पेंशन लोन को लेकर कोई भी कंफ्यूजन या सवाल है तो आप टोल फ्री नंबर (1800-11-2211) पर कॉल करके इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं और लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications