नई दिल्ली, जुलाई 30। शेयर बाजार में एक से बढ़कर सरकारी कंपनियां हैं। ऐसा ही एक कंपनी एसबीआई है। यह देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके साइज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेला एसबीआई ही देश के करीब 1 दर्जन बैंकों को मिला दिया जाए तो उससे भी बड़ा है। लेकिन इसके बाद भी इसके शेयर में वह तेजी नहीं आ रही थी, जैसी होनी चाहिए थी। लेकिन बीता साल एसबीआई के लिए अच्छा गया है। एसबीआई के शेयर का रेट दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में इस बैंक में अब निवेश करें या नहीं, आइये जानते हैं पूरी बात।
एसबीआई के शेयर का रेट 1 साल में हो गया दोगुना
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर का रेट एक साल में दोगुने से ज्यादा हो गया है। एसबीआई के शेयर का रेट आज से 1 साल पहले 192 रुपये के आसपास था। वहीं इसकी आज (30 जुलाई 2021) क्लोजिंग जहां एनएसई पर 431.80 रुपये के रेट पर हुई है, वहीं बीएसई पर 431.70 रुपये के रेट पर हुई है। इस प्रकार देखा जा सकता है कि शेयर का रेट दोगुने से कहीं ज्यादा हो गया है।
जानिए एसबीआई के एक साल का शेयर का प्रदर्शन
एसबीआई के शेयर ने एनएसई पर 1 साल के दौरान जहां 175.50 रुपये का अपना निचला स्तर बनया है, वहीं 444.40 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। इसी प्रकार बीएसई पर एसबीआई के शेयर ने अपना निचला स्तर 175.55 रुपये बनाया है वहीं उच्चतम स्तर 444.35 रुपये का बनाया है। जहां तक मार्केट कैप की बात है तो इस बैंक की 385,275 करोड़ रुपये है। एसबीआई की प्रति शेयर बुक वैल्यू 293.13 रुपये की है।
जानिए एसबीआई के शेयर पर जानकारों की राय
शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार एसबीआई के शेयर पर 405 रुपये और 390 रुपये पर अच्छा सपोर्ट है। वहीं यह शेयर 465 रुपये तक जा सकता है। लेकिन अगर इस शेयर को 3 साल से लेकर 5 साल तक रख सकते हैं, तो इसमें रिरेटिंग होने की उम्मीद है। ऐसा होने पर यह शेयर और भी ऊपर जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications