नई दिल्ली, जनवरी 22। माइक्रो और स्मॉल कैप में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना होता है। दरअसल ऐसे शेयर काफी अस्थिर होते हैं। लेकिन वे निवेशक जो खरीद कर भूल जाने की रणनीति अपनाते हैं उनके लिए ऐसे शेयर बड़ा लाभ का अवसर होते हैं। मगर इसके लिए कंपनी के बिजनेस मॉडल और इसकी फ्यूचर ग्रोथ की स्थिरता के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। ऐसे शेयर आपको कुछ ही समय में मालामाल कर सकते हैं। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग इसका ताजा उदाहरण हैं। ये शेयर पिछले 3 महीनों में कई गुना बढ़ा है।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर तीन महीनों में ही मल्टीबैगर (पैसे को कई गुना करने वाला) शेयर साबित हुआ है। ये पेनी स्टॉक 27 अक्टूबर 2021 को 0.35 रु पर था, जबकि कल शुक्रवार को यह 87.45 रु पर बंद हुआ। इस छोटे से समय में इस शेयर ने लगभग 24,900 प्रतिशत (24,885.71 फीसदी) की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशक मालामाल हो गए।
50 हजार रु को बनाया 1.25 करोड़ रु
24,885.71 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि एसईएल के शेयर ने तीन महीनों में निवेशकों के 50000 रु जैसी मामूली रकम को 1.25 करोड़ रु बना दिया है। पर ध्यान रहे कि पेनी स्टॉक्स में ज्यादा मोटी राशि निवेश न करना बेहतर है। केवल उतना निवेश करें, जितना जोखिम आप ले सकते हैं। और वो भी छोटी कंपनियों में तब ही निवेश करें जब उनकी जानकारी और बिजनेस मॉडल के साथ साथ फ्यूचर ग्रोथ की उम्मीद हो।
लगातार धमाकेदार प्रदर्शन
पिछले कारोबारी हफ्ते में एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर सभी 5 सत्रों में 5 फीसदी ऊपरी सर्किट पर पहुंचा। यानी शेयरधारकों को लगभग 21.50 फीसदी का रिटर्न मिला। 2022 में अब तक यह 44.40 रु से 87.45 रु पर पहुंच गया है। यानी शेयरधारकों को लगभग 97 प्रतिशत रिटर्न मिला है। इस पेनी स्टॉक को बाकी 2022 के लिए भी संभावित मल्टीबैगर माना जा रहा है। मगर ध्यान रहे कि अगर कोई निवेशक अच्छे फंडामेंटल वाले किसी पेनी स्टॉक को खोज ले और बेहद कम वैल्यूएशन पर उस स्टॉक को खरीदे में तो वह अच्छा पैसा कमा सकता है। उच्च जोखिम वाले निवेशक ही पेनी स्टॉक में निवेश करें।
2021 में किया कमाल
यह 2021 के केवल अंतिम सवा 2 महीनों 30.20 रुपये से बढ़ कर 87.45 रुपये पर पहुंचा। यानी निवेशकों को लगभग 190 प्रतिशत को फायदा दिया। बात करें पिछले दो महीनों की इस शेयर की कीमत 27.45 रु से उछल कर 87.45 रु प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गई है। यानी दो महीनों में इसने लगभग 220 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
क्या है बिजनेस
एसईएल ग्रुप की प्रमोटर एआरआर ईएसएस लीडिंग एज प्राइवेट लिमिटेड है, जिसकी एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसईएल ग्रुप एक टेक्सटाइल ग्रुप है, जो कताई, बुनाई, सूत और टेक्सटाइस प्रोसेसिंग से लेकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (टैरी टावल्स और रेडी मेड गार्मेंट्स) तक की सुविधाओं वाले विभिन्न कपड़ा उप-खंडों ऑपरेट करता है। 2021 की सितंबर तिमाही में इसकी शुद्ध बिक्री 107.19 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2020 में रही 67.50 करोड़ रु से 58.8 फीसदी अधिक थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications