
Shah Rukh Khan net worth 2025: शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता। दिल्ली से मुंबई आए शाहरुख ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। आज वह सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में भी गिने जाते हैं।
करियर की शुरुआत और सफलता
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी। टीवी से फिल्मों तक का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन लगातार हिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम बना दिया। अब तक वह 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
शाहरुख खान की नेटवर्थ
Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 1.2 बिलियन डॉलर, यानी लगभग 12,490 करोड़ रुपये बताई गई है। इसी के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।
एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं?
शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए 150 से 250 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। यही वजह है कि उनकी कमाई हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है।
प्रोडक्शन हाउस से मोटी कमाई
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इस बैनर के तहत कई बड़ी और सफल फिल्में बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोडक्शन कंपनी से शाहरुख खान हर साल करीब 500 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट से इनकम
किंग खान कई बड़े और लग्जरी ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। घड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रीमियम ड्रिंक्स तक, वह कई कंपनियों का प्रचार करते हैं। एक ब्रांड डील के लिए शाहरुख 5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।
IPL टीम से कमाई
शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के को-ओनर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टीम हर सीजन करीब 250 से 270 करोड़ रुपये की कमाई करती है। खर्च निकालने के बाद शाहरुख को हर साल KKR से लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये की इनकम होती है।
शाहरुख खान की प्रॉपर्टी
शाहरुख खान के पास देश और विदेश में कई लग्जरी प्रॉपर्टी हैं। मुंबई में उनका मशहूर बंगला मन्नत, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। दिल्ली में उनका आलीशान बंगला है। अलीबाग में महंगा फार्महाउस भी है। लंदन और दुबई में भी उनकी शानदार प्रॉपर्टीज हैं।
प्राइवेट जेट और कई लग्जरी कार भी
शाहरुख खान के पास Gulfstream G550 प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में Rolls Royce Cullinan Black Badge (करीब 10 करोड़ रुपये), BMW i8 (करीब 2.6 करोड़ रुपये) शामिल हैं। उनकी कस्टम डिजाइन की गई वैनिटी वैन की कीमत भी लगभग 4 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications