नयी दिल्ली। दिवाली आने वाली है और ये समय निवेश करने के लिए बढ़िया है। शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तरों के करीब है। कुछ शेयर यहां से अच्छा ही नहीं बल्कि बहुत तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। दिवाली के वक्त ब्रोकिंग फर्म्स उन बढ़िया-बढ़िया शेयरों के बारे में बताती हैं, जो आपको तगड़ा मुनाफा करा सकते हैं। शेयर बाजार में रिस्क बहुत है, मगर ब्रोकिंग फर्म काफी रिसर्च के बाद इन शेयरों को खरीदने की सलाह देती हैं। ऐसे ही 4 मिड और स्मॉल कैप शेयरों को खरीदने की सलाह दी है आईआईएफएल ने। ये 4 शेयर दिवाली के मौके पर खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स एक मध्यम आकार की आईटी सेवा कंपनी है, जिसे पिछली कुछ तिमाहियों में मिली बड़ी डील, वेंडर्स के साथ और क्लाइंट माइनिंग पर ध्यान देने के चलते काफी फायदा हो सकता है। आईआईएफएल के अनुसार ये शेयर मौजूदा भाव से 32 फीसदी की छलांग लगा सकता है। इस समय ये शेयर 1143.55 रु पर है। जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 8497 करोड़ रु है। वित्तीय लिहाज से कंपनी के आने वाले सालों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।
सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज
सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज भारत में प्राइवेट सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज की एक प्रमुख कंपनी है। आईआईएफएल का शेयर मौजूदा स्तर से 46 फीसदी तक ऊपर जा सकता है। इस समय सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज का शेयर 375 रु पर है। इसकी बाजार कैपिटल 5505 करोड़ रु है। भारत के अलावा सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज की ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे विकसित बाजारों में मजबूत स्थिति है। इन क्षेत्रों में ग्रोथ काफी हो सकता है, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में।
अपोलो टायर्स
आईआईएफएल ने अपोलो टायर्स के शेयर के 22 फीसदी ऊपर चढ़ने की उम्मीद जताई है। अपोलो टायर्स की ट्रक और बस सेगमेंट में 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 15 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। ये भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल टायर निर्माता कंपनी है। अपोलो टायर्स ने हाल ही में नीदरलैंड में छंटनी करने का ऐलान किया है, जिससे कंपनी को 5 करोड़ यूरो की बचत होगी।
ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स
ब्रोकिंग फर्म आईआईएफएल ने ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार इस शेयर में 13 प्रतिशत की तेजी देखी जा सकती है। ये मुरुगप्पा ग्रुप का हिस्सा है। इसकी भारत और विदेशों में ऑटो और औद्योगिक क्षेत्रों में एक मजबूत स्थिति है। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स सीजी पावर का अधिग्रहण करने जा रही है। इससे कंपनी के पोर्टफोलियो में विविधता आएगी।
इस बात का रखें ध्यान
शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा है, मगर जोखिम भी है। बेशक ये शेयर ब्रोकिंग फर्म की रिसर्च पर आधारित हैं, मगर फिर भी आपको अपनी रिस्क उठाने की क्षमता पर ध्यान देना होगा। इसके बाद ही शेयर बाजार में सीधे निवेश करें। अगर आप जोखिम नहीं ले सकते तो फिर बेहतर होगा कि म्यूचुअल फंड जैसे किसी अन्य ऑप्शन में पैसा लगाया जाए। हालांकि ये भी सही है कि म्यूचुअल फंड, एफडी या कोई पोस्ट ऑफिस स्कीम शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न नहीं दे सकते।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications