नई दिल्ली, अप्रैल 17। देश में अमीर होने का मतलब आमतौर पर करोड़पति होना ही माना जाता है। ऐसे में अगर ऐसे शेयर के बारे में पता चले कि उसने केवल एक बार के निवेश को ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया है, तो यह अच्छी जानकारी हो सकती है। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक मल्टीबैगर शेयर हैं। बस जरूरत होती है, इनको सही समय पर छांट कर इनमें निवेश करने की। हम आज आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक बार के निवेश को केवल 6 साल में ही करोड़ रुपये से ज्यादा का कर दिया है।
ये हैं शेयर का नाम
आमतौर पर कई बार छोटी छोटी कंपनियां मल्टीबैगर साबित होती हैं। लेकिन अदाणी ग्रुप एक बड़ा ग्रुप है। ऐसे में इस ग्रुप का एक मजबूत शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस शेयर नाम है अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड। इस शेयर ने निवेशकों को 6 साल में ही अमीर बना दिया है। यह शेयर वास्तव में मल्टीबैगर साबित हुआ है।
जानिए अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड शेयर का रिटर्न
बीते एक साल में अदानी ट्रांसमिशन का शेयर एक ऐसा ही शेयर है, जिसने 175 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 साल में इस शेयर का रेट 35 रुपये से बढ़कर 2690 रुपये पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने बीते 6 साल में करीब 7700 फीसदी की तेजी दर्ज की है।
जानिए अदानी ट्रांसमिशन के शेयर की प्राइस हिस्ट्री
अदानी ट्रांसमिशन के शेयर प्राइस की हिस्ट्री पर अगर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में भी यह मल्टीबैगर शेयर ही रहा है। इस दौरान यह 2305 रुपये से बढ़कर 2690 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस दौरान इा शेयर ने करीब 17 फीसदी की तेजी दर्ज की है। वहीं 1 साल के दौरान यह शेयर 1730 रुपये से बढ़कर 2690 रुपये के स्तर पर आया है। इस प्रकार से 1 साल के दौरान करीब 56 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इसके अलावा अगर बीते 6 महीने में देखा जाए तो अदानी ट्रांसमिशन के शेयर का रेट 1748 रुपये से बढ़कर 2690 रुपये हो गया है। इस प्रकार से करीब 54 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इसके अलावा अगर पिछले 5 साल में देखा जाए तो यह शेयर 85 रुपये के रेट से बढ़कर 2690 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से बीते 5 साल के दौरान इस स्टॉक ने करीब 3070 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए अदानी ट्रांसमिशन के शेयर का 6 साल का रिटर्न
अदानी ट्रांसमिशन के शेयर ने बीते 6 साल के दौरान बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इस दौरान इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 78 गुना कर दिया है। इस दौरान अदानी ट्रांसमिशन का शेयर 34.70 रुपये के स्तर से बढ़कर 2690 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस दौरान अगर किसी ने इस शेयर में 1.50 लाख् रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब सवा करोड़ रुपये होगी।
जानिए अन्य समय के दौरान कितना बना पैसा
अदानी ट्रांसमिशन के शेयर ने लम्बे समय के अलावा शार्ट टर्म में भी अच्छा फायदा कराया है। अदानी ट्रांसमिशन के शेयर के रेट पर अगर नजर डाली जाए तो 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश अब करीब 1.17 लाख रुपये हो चुका है। वहीं इस साल यानी जनवरी में किया गया 1 लाख रुपये का निवेश अब 1.56 लाख रुपये हो चुका है। इसी तरह अगर 6 महीने में देखा जाए तो इस शेयर ने 1 लाख रुपये को बढ़ाकर 1.54 लाख रुपये कर दिया है। वहीं 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया गया होगा तो वह बढ़कर 2.75 लाख रुपये हो चुका है। वहीं अगर 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया जाता तो वह आज करीब 31.75 लाख रुपये हो गया होता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications