नई दिल्ली, दिसंबर 26। देश में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। कई कंपनियां तो ऐसी हैं, जिन्होंने निवेशकों को देखते देखते करोड़पति बना दिया है। ऐसी ही एक टेक्सटाइल कंपनी है, जिसने निवेशकों पर पैसों की बारिश करा दी है। यह कंपनी एक समय में काफी बड़ा नाम था। देश के ज्यादातर लोग इस कंपनी के बनाए कपड़े पहनते थे। लेकिन फिर इस कंपनी का थोड़ा खराब समय आया और इसके शेयर एकदम नीचे चले गए। ऐसे में जो निवेशक निवेशित बने रहे होंगे, या जिन्होंने इसके शेयर खरीदें होंगे, उनको अब करोड़ रुपये का लाभ हो चुका है।
आइये जानते हैं कि यह कौन सी कंपनी है, और इसने कैसे निवेशकों को करोड़ों रुपये का लाभ कराया है।
यह है दिग्जाम लिमिटेड का शेयर
शेयर बाजार में दिग्जाम लिमिटेड एक जानामाना नाम रहा है। यह कपड़े से जुड़े कारोबार की बड़ी कंपनी है। लेकिन इसका शेयर कुछ समय पहले 1 रुपये के स्तर तक चला गया था। लेकिन अब यह कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। शेयर बाजार में अंतिम कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को भी इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा, जबकि शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
आइये जानते हैं कि कैसे इस शेयर ने बनाया करोड़पति
दिग्जाम लिमिटेड का शेयर बीते 3 साल में करीब 1 रुपये के रेट से बढ़कर 194 रुपये के स्तर पर आ गया है। ऐसे में यह शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। बीते 3 साल में देखें तो इस शेयर ने करीब 20,000 फीसदी की तेजी दर्ज की है।
जानिए दिग्जाम लिमिटेड शेयर की रेट हिस्ट्री
दिग्जाम लिमिटेड का शेयर पिछले कुछ समय से काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर दिग्जाम लिमिटेड के शेयर के रेट पर 1 महीने के दौरान नजर डाली जाए तो यह 66.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस प्रकार इस शेयर ने 1 माह के दौरान में ही करीब 90 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं बीते 3 महीने में यह स्टॉक 17.27 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस प्रकार इस शेयर ने 3 माह में करीब करीब 1000 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं बीते एक साल में इस शेयर का रेट करीब 4 रुपये का था। इस प्रकार इस शेयर ने एक साल में करीब 4800 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं दिग्जाम लिमिटेड का शेयर 3 साल पहले करीब 1 रुपये का था। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 20000 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।
जानिए दिग्जाम लिमिटेड में निवेश 1 लाख रुपये कैसे बन गया 2 करोड़ रुपये
दिग्जाम लिमिटेड के शेयर में अगर किसी ने आज से 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.90 लाख रुपये होगी। इसके अलावा अगर किसी निवेशक ने दिग्जाम लिमिटेड के शेयर में आज से 3 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 11 लाख रुपये की होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने आज से 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 49 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने आज से 3 साल पहले दिग्जाम लिमिटेड के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2 करोड़ रुपये होगी।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications