नई दिल्ली, दिसंबर 15। हर कोई जल्दी से अमीर बनना चाहता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके ऐसे हैं, जिनसे आप जल्दी अमीर बन सकते हैं। एक तरीका है शेयर बाजार। शेयर बाजार में जोखिम बहुत है और हर शेयर फायदा कराए इसकी गारंटी नहीं। पर कुछ शेयर ऐसे रहे हैं जिन्होंने पिछले पांच सालों में निवेशकों को तेजी से करोड़पति बनाया है। अगर किसी ने पांच साल पहले इन 10 तेजी से बढ़ते शेयरों में 10 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो यह अब 1.7 करोड़ रुपये तक होते। जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
ये हैं वो 10 शेयर
मोतीलाल ओसवाल की एक रिसर्च से पता चलता है कि वे 10 स्टॉक अडानी ट्रांसमिशन, दीपक नाइट्राइट, अडानी एंटरप्राइजेज, तानला प्लेटफॉर्म, रुचि सोया, अल्काइल एमाइन, वैभव ग्लोबल, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, पीएंडजी हेल्थ और एस्कॉर्ट्स हैं। सबसे पहले बात करते हैं अडानी ट्रांसमिशन की। अडानी ट्रांसमिशन ने बीते 5 साल में 3333 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 33 गुना कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 3.3 करो़ड़ रु बना दिया है।
दीपक नाइट्राइट और अडानी एंटरप्राइजेज
इसी तरह दीपक नाइट्राइट ने बीते 5 साल में 2345 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा करीब 23.5 गुना कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 2.35 करो़ड़ रु बना दिया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 31,982.12 करोड़ रु है। अडानी एंटरप्राइजेज ने बीते 5 साल में 2201 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 22 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 2.2 करो़ड़ रु बना दिया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,86,005.38 करोड़ रु है।
तानला प्लेटफॉर्म और रुचि सोया
तानला प्लेटफॉर्म ने बीते 5 साल में 3314 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 33 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 33.14 करो़ड़ रु बना दिया है। वहीं रुचि सोया ने बीते 5 साल में 4449 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 44.5 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को करीब 4.5 करो़ड़ रु बना दिया है।
अल्काइल एमाइन, वैभव ग्लोबल और एपीएल अपोलो ट्यूब्स
अल्काइल एमाइन ने बीते 5 साल में 2533 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 25 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 2.5 करो़ड़ रु से अधिक बना दिया है। वहीं वैभव ग्लोबल ने बीते 5 साल में 1088 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा करीब 11 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को करीब 1.1 करो़ड़ रु बना दिया है। एपीएल अपोलो ट्यूब्स ने बीते 5 साल में 1088 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 10.88 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को करीब 11 करो़ड़ रु बना दिया है।
पीएंडजी हेल्थ और एस्कॉर्ट्स
पीएंडजी हेल्थ ने बीते 5 साल में 407 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 4 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को 40 लाख रु से अधिक बना दिया है। वहीं एस्कॉर्ट्स ने बीते 5 साल में 488 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 4.8 गुना से अधिक कर दिया। इस शेयर ने 10 लाख रु को करीब 4.8 लाख रु बना दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications