SIP vs RD: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई का एक हिस्सा सुरक्षित तरीके से बचाया और बढ़ाया जाए। ऐसे में दो पसंदीदा विकल्प सामने आते हैं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD)। दोनों ही योजनाएं बचत की आदत डालती हैं, लेकिन इनकी चाल और नतीजे अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं, कौन सा विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकता है।

SIP: धीरे-धीरे निवेश, लंबा फायदा
SIP का मतलब है हर महीने तय रकम को म्यूचुअल फंड्स में लगाना। इसकी खासियत यह है कि शुरुआत सिर्फ 500 रुपए से भी की जा सकती है। चूंकि यह शेयर बाजार से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का जादू और फंड्स की ग्रोथ मिलकर बड़े रिटर्न दे सकते हैं।
SIP उन लोगों के लिए बढ़िया है जो थोड़ी रिस्क लेकर भविष्य के बड़े टारगेट, जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदने की तैयारी करना चाहते हैं।
RD: तय ब्याज और पक्की गारंटी
RD यानी रेकिरिंग डिपॉजिट, बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलने वाला अकाउंट है। इसमें हर महीने आपको तय रकम जमा करनी होती है। इस पर मिलने वाला ब्याज पहले से फिक्स होता है, जो सामान्य तौर पर 6% से 8% के बीच होता है। मैच्योरिटी पर आपको ठीक-ठीक पता होता है कि कितनी राशि मिलेगी।
RD उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो जोखिम से बचना चाहते हैं और सुरक्षित रिटर्न पसंद करते हैं। यह 2-3 साल जैसे शॉर्ट टर्म गोल्स के लिए सही है।
SIP क्यों चुनें?
छोटे निवेश से भी बड़ा फंड बनने की संभावना
ELSS फंड्स में निवेश करने पर टैक्स छूट
निवेश की रकम बढ़ाने या घटाने की सुविधा
अलग-अलग कंपनियों और सेक्टर्स में निवेश से रिस्क कम
RD क्यों चुनें?
ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पहले से तय
शॉर्ट टर्म टारगेटों के लिए सबसे आसान विकल्प
सीनियर सिटिज़न्स को ज्यादा ब्याज
हर महीने ऑटो-डिडक्शन से बचत की आदत
किसके लिए SIP और किसके लिए RD?
अगर आप लंबी अवधि (5 साल या उससे ज्यादा) के लिए निवेश करना चाहते हैं और थोड़ा रिस्क ले सकते हैं, तो SIP आपके लिए बेहतर है। वहीं, अगर आपका टारगेट निकट भविष्य का है और आप पैसे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, तो RD आपके लिए सही विकल्प है।
निवेश से पहले ध्यान रखें
आपका टारगेट क्या है (शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म)
आप कितना रिस्क लेने को तैयार हैं
टैक्स पर कितना असर पड़ेगा
रिटर्न में स्थिरता चाहिए या ग्रोथ
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications