नई दिल्ली, मई 27। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बांड की दूसरी सिरीज के तहत गोल्ड बेचना शुरू कर दिया है। अगर आप भी गोल्ड बांड लेना चाहते हैं, तो कल तक (28 मई 2021 तक) आपके पास मौका है। जहां तक गोल्ड रेट की बात है तो यह कल यानी 26 मई 2021 को 49105 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आरबीआई आपको यह गोल्ड 4,8420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यानी बाजार रेट से यह काफी सस्ता बेचा जा रहा है। यह 24 कैरेट यानी पूरी तरह से शुद्ध सोना होता है। इसके कैसे खरीदा जा सकता है और इसे खरीदने के क्या क्या फायदे हैं, आइये इसे जानते हैं।
गोल्ड बांड में कितना सस्ता पड़ेगा सोना
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत बीच बीच में गोल्ड बांड बेचती है। इस बार आरबीआई यह गोल्ड 4,842 रुपये प्रति ग्राम यानी 4,8420 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेच रही है। वहीं कल सराफा बाजार में गोल्ड का अंतिम रेट 49105 रुपये प्रति दस ग्राम था। ऐसे में गोल्ड बांड खरीदने वालों को 685 रुपये प्रति दस ग्राम का सीधा सीधा फायदा हो रहा है। वहीं अगर आप गोल्ड बांड खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति दस ग्राम की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अगर इस छूट को मिलाकर देखा जाए तो आपके पास 1185 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता सोना खरीदने का मौका है। यह मौका कल तक यानी 28 मई 2021 की शाम तक है।
जानिए इसके अलावा क्या मिलेगा फायदा
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने वालों को ढाई फीसदी ब्याज भी देता है। यह ब्याज साल में दो बार में दिया जाता है। अगर अपने 1 लाख रुपये का गोल्ड बांड खरीदा है, तो आपके साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में हर साल मिलेगा। यह गोल्ड बांड 8 साल के लिए होते हैं। इस प्रकार आपको लगातार 8 साल तक ढाई फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि अगर आप चाहें तो 5 साल के बाद इस गोल्ड बांड को बेच सकते हैं।
आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह दूसरी किस्त
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहलीकिस्त की बिक्री 17 से 21 मई 2021 तक चली थी। इसके बाद अब दूसरी किस्त के तहत गोल्ड बांड 24 मई से 28 मई 2021 तक बेचा जा रहा है। जो लोग इस गोल्ड बांड को खरीदने के लिए निवेश करेंगे, उनको यह गोल्ड बांड 1 जून 2021 को जारी कर दिए जाएंगे है।
कैसे खरीदें यह गोल्ड बांड
अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास पैन नंबर होना अनिवार्य शर्त है। अगर आपके पास पैन नंबर है तो आप गोल्ड बॉन्ड को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई और बीएसई के माध्यम से खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications