नई दिल्ली, अगस्त 8। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2021-22 की पांचवीं किश्त सोमवार 9 अगस्त 2021 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रही है। पांचवीं किश्त निवेशकों के लिए 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच पांच दिनों की अवधि के लिए खुली रहेगी। एसजीबी में निवेश करने पर निवेशकों को ब्याज मिलता है। सोने की नॉन-फिजिकल फॉर्म में निवेश करने के लिए एसजीबी एक काफी लोकप्रिय ऑप्शन है। आगे जानिए एसजीबी की बाकी डिटेल।
क्या होगा सोने का रेट
आरबीआई के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की पांचवीं किस्त में एक ग्राम सोने की कीमत 4,790 रु है। ये एसजीबी में प्रति यूनिट की वैल्यू होती है। पांचवीं किश्त में इश्यू डेट 17 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि हर किश्त के लिए तय किए दाम की गणना मुंबई स्थित इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा दी गई कीमतों के औसत पर की जाती है। मौजूदा सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड स्कीम इसी साल एक और बार सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगी।
कौन कर सकता है निवेश
गोल्ड बॉन्ड सोने से लिंक होते हैं और निवेश पर अतिरिक्त रिटर्न भी देते हैं। कोई भी भारतीय निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान इस सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश कर सकते हैं। डिजिटल या पेपर गोल्ड के माध्यम से नॉन-फिजिकल गोल्ड में निवेश की सलाह अधिकतर एक्सपर्ट देते हैं। इसकी एक बड़ी वजह है हाई लिक्विडिटी। इसके अलावा कोई स्टोरेज लागत नहीं होती और इसे फिजिकल सोने की तुलना में बेचना आसान है।
इन लोगों को मिलेगा डिस्काउंट
उन ग्राहकों के लिए, जो गोल्ड बॉन्ड योजना में ऑनलाइन निवेश कर रहे हैं, जिसमें भुगतान किसी भी डिजिटल तरीके से किया जाता है, आरबीआई के अनुसार प्रति यूनिट उन्हें 50 रु की छूट मिलेगी। ऑनलाइन ग्राहकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 योजना की पांचवीं किश्त में प्रति ग्राम सोने की कीमत 4,740 रु निर्धारित की गयी है।
पिछली सीरीज में कितना था रेट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सीरीज़ IV का इश्यू प्राइस 4,807 रु प्रति ग्राम था। वो सीरीज 12 जुलाई से 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुली थी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पांचवीं किश्त के लिए सरकार ने 17 अगस्त 2021 को सेटलमेंट की तारीख तय की है। सरकार ने कहा है कि वह मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगी।
कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, जो सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा जारी किया जाते हैं, स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंकों के अलावा बाकी बैंकों स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), डेजिगनेटेड पोस्ट ऑफिस और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई के माध्यम से बेचे जाते हैं। एसजीबी योजना की शुरुआत के बाद से मार्च 2021 तक कुल 25,702 करोड़ रु जुटाए गए हैं। इन बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष की होती है, मगर निवेशकों के पास पांचवे वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प होता है। कम से कम निवेश इन बॉन्ड्स में 1 ग्राम सोना है। निवेश की अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए 4 किग्रा, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए 4 किग्रा और ट्रस्टों और समान संस्थाओं के लिए 20 किग्रा है। ये लिमिट एक वित्त वर्ष की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications